
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जून।भोजपुर जिले में ट्रक को साइड देने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग ट्रक चालक को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर ट्रक साइड करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना के दौरान चालक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
