RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : 24 अगस्त को भाजपा के जिला सदस्यता कार्यशाला में शामिल होंगे केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचन्द्र दुबे।

तैयारियों की समीक्षा हेतु की गई बैठक।

जिले में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य: दुर्गा राज

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )23 अगस्त।शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे भाजपा भोजपुर जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया है। ज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 01 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा।बिहार मे 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ प्रदेश मे कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय मे भोजपुर जिला का कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि जिला मे भाजपा का अधिक से अधिक सदस्य बनाया जाएगा।उन्होने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनेंगे।सदस्यता अभियान को सफल बनाने और उसे क्रियान्वित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला मे केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे मुख्य रुप से शामिल होंगे।उनके अतिरिक्त प्रदेश नेतागण,विधायक, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, जिले के नेतागण सहित जिला के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष,महामंत्री, मंडल प्रभारी,मंडल सदस्यय टीम,जिला कार्यसमिति सदस्य,सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे का स्वागत कोईलवर से पार्टी कार्यालय तक विभिन्न जगह तक भव्य रूप से किया जाएगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला की तैयारी को लेकर शुक्रवार को तैयारी की समीक्षा की गई।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,उपाध्यक्ष वंदना राजवंशों, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह सेंगर,जयंत किशोर सहित अन्य पदाधिकारी थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति ने 5 राज्यों को 1554.99 करोड़ रूपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंज़ूरी दी।

rktvnews

होली में राबड़ी पर संकट🤪

rktvnews

एक राष्ट्रव्यापी प्रजाति-केंद्रित अभियान “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए” की आज शुरुआत की गई।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह-कार्तिक जतरा में शामिल हुईं।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: नहाय-खाय से छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान 5 से होगा शुरू:संस्कार मिश्रा

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने मिशन परिवार विकास अन्तर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment