RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

इंदौर:बुलावा अभियान के अंतर्गत पीले चावल देकर मतदाताओं को दिया जा रहा है मतदान का न्योता।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)22 अप्रैल।इंदौर संभाग में लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक नवाचार किये जा रहे हैं। अनेक गतिविधिया भी लगातार चलाई जा रही है। इसी के तहत संभाग के खरगोन जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुलावा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं को मतदान के लिए न्योता दिया जा रहा है।
खरगोन कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा और स्वीप जिला नोडल अधिकारी आकाश सिंह के मार्गदर्शन में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुलावा अभियान प्रारंभ किया गया है। बुलावा अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं को मतदान करने का न्योता दिया गया। घर-घर न्योता देकर जिला प्रशासन की टीम द्वारा लोगों को लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान तिथि और समय बताया जा रहा है।
बुलावा अभियान के तहत मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करने की अपील की जा रही है और उन्हें मतदान करने का आमंत्रण पत्र भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें अपने आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने कहा जा रहा है। इस दौरान मतदाताओं को यह भी बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों में सुलभ मतदान की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए रैंप भी बनाए गए है। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों में पेयजल, छायादार शेड, व्हीलचेयर आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मतदान केंद्रों में दिव्यांग, बुजुर्ग एवं गर्भवती मतदाताओं को भी किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जायेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी।

rktvnews

भोजपुर: 9 दिसंबर को लगने वाले लोकअदालत की सफलता को ले प्राधिकार सचिव की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने स्थायित्व और पर्यावरण संबंधी मानकों पर वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में एक दिवसीय रोजगार सह मार्ग दर्शन मेले में एनसीसी कैडेटों ने लिया भाग।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment