RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मध्यप्रदेश:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, भोपाल इकाई की गोष्ठी सम्पन्न।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)16 नवंबर।आज आभासी पटल पर नरेश नाज़ द्वारा संस्थापित वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की सफल काव्य गोष्ठी संपन्न हुई । गोष्ठी में मुख्य अतिथि उत्तराखंड इकाई की अध्यक्ष महेश्वरी कनेरी जी रहीं, कांति शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा कार्यक्रम अध्यक्ष वनकाम की राष्ट्रीय महासचिव जया आर्य तथा इकाई अध्यक्ष कमला चंद्रा की उपस्थिति ने मंच को सम्मानित किया।
श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव के सुगठित संचालन में गोष्ठी तय समय सीमा में सम्पन्न हुई।
भोपाल, सीहोर, हैदराबाद से प्रतिभागियों ने जुड़कर एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत करीं ।
मध्यप्रदेश इकाई की महासचिव संतोष श्रीवास्तव ने बीज वक्तव्य देते हुए चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में काव्य भाव की उत्तेजना महसूस नहीं होती कवियों को और सक्रिय होने की आवश्यकता है। मीनाक्षी सिलाकारी की सरस्वती वंदना से आरंभ गोष्ठी
का आगाज सरोज लता सोनी की कविता से हुआ ।जनक कुमारी बघेल की कविता स्पंदन में धरती मां की व्यथा थी तो नमिता सेनगुप्ता की कविता में सतपुड़ा के पर्णपाती वनों की खूबसूरती का वर्णन रहा। कुमकुम सिंह के सुमधुर कंठ से ग़ज़ल आईना की प्रस्तुति लाजवाब रही ।वसुधा श्रीवास्तव की कविता में बुजुर्गों के साथ समय बिताने का संदेश था । डॉ . साधना शुक्ला ने प्रश्न उठाती कविता “किससे करें सवाल ये जर्जर हवेलियां “कहीं।करूणा दयाल ने अपनी कविता में ‘एकाकी मन’ का चित्रण किया। आशा सिंन्हा कपूर ने मौसम पर आधारित कविता कहीं ।रजनी यादव की कविता डर ,आतंक,नफरत पर आधारित रही। अंतिम प्रस्तुति के रूप में ऊषा चतुर्वेदी की कविता का विषय ‘सबको आजादी चाहिए ‘रहा । विशिष्ट अतिथि कांति शुक्ला ने सभी रचनाओं को सराहते हुए आशावादी और असीमित संभावनाओं से भरपूर कहा । उन्होंने वर्तमान परिस्थिति पर मुक्तक के साथ गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि महेश्वरी कनेरी जी ने मुक्त कंठ से सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की और बेटियों को संदेश देती शानदार कविता ‘न हताश हो न निराश हो,हौसलों का पंख ले तू उड़ जरा ‘सुनाई।
कार्यक्रम अध्यक्ष जया आर्य ने ‘काश कि तू आ जाए ‘कविता के साथ सबको सबकी सुनें अपनी सुनाएं का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में दुर्गा रानी श्रीवास्तव ने युद्ध की विभीषिका पर कविता कहते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

आरईसी ने एक्जिम बैंक के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा सावधि ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में की गई साधारण सभा।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ कारगिल दिवस के अवसर पर करेगा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

RDS पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

rktvnews

काश! न बजे ऐसी घंटी…..: रघुपति यादव

rktvnews

आसियान देशों में विदेशी तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment