RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:प्रधानमंत्री ने की विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा,जिले कि सभी विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)06 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विद्यार्थियों के साथ नई दिल्ली से परीक्षा पे चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान कर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया ।
विदित हो कि प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्ष 2018 से इस कार्यक्रम में परीक्षाओं के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का यह 9वां संस्करण रहा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया ऑल इंडिया रेडियो के सभी चौनल, पीएमओ वेबसाइट mygov.in, यूट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चौनल एमओई, दीक्षा चौनल एमओई के साथ ही विभिन्न रेडियों चैनल्स,, नेटफ्लिक्स, जीओ हॉट स्टार एवं अमेजन प्राइम वीडियो आदि से भी सीधा प्रसारण किया गया।
जिला मुख्यालय उमरिया में आर सी स्कूल उमरिया में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया । साथ ही जिले की सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डेरी स्कूलो में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर एस मरावी, डी पी सी के के डेहरिया, के व्ही विनीत, के जी भट्ट, आर सी स्कूल प्राचार्य विश्वजीत पांडेय, वाइस प्रिंसिपल सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:पत्रकार रजनीश त्रिपाठी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

कैमूर:प्रशांत किशोर ने कैमूर में किया बड़ा ऐलान, रामगढ़ उप-चुनाव लड़ेगा जन सुराज।

rktvnews

महाराजा कालेज आरा में मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

व्यंग्य😜छुट्टे की औकात से बाहर आया पंच सउवा नोट:रवींद्र पांडेय

rktvnews

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया तीन ईआरओ का सम्मान।

rktvnews

गुरु रविदास की जन्‍म जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment