RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : टेम्पो पर शराब ले जाते चार गिरफ्तार, गए जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने हरिहरपुर-बरिसवन सड़क पर बरिसवन तीनमोहानी के पास एएसआई राकेश कुमार तथा पुलिस बल के साथ छापामारी कर टेम्पो से शराब लेकर जा रहे चार शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने टेंपो पर से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने टेंपो और 20 लीटर देशी शराब को जप्त कर लिया है। शराब धन्धेबाज टेम्पो से शराब को लेकर बरिसवन की तरफ जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस संबंध में पुलिस ने चमरपुर के दीपक कुमार सिंह, राजेश राम एवं राम कुमार गोंड तथा लक्ष्मणपुर के केदान चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।

Related posts

चतरा:नगर परिषद चुनाव: दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला।

rktvnews

पटना:नहीं रहीं ‘जीवन है तो’ की कवयित्री डा सविता मिश्र ‘मागधी’।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिंजरापोल गौशाला में की गोसेवा एवं रक्तदान शिविर का किया अवलोकन।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

श्री राम मंदिर निर्माण को अन्य संस्थानों जैसे आईआईटी, इसरो के कुछ इनपुट के अलावा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सीएसआईआर और डीएसटी के कम से कम चार प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा तकनीकी रूप से सहायता प्रदान की गई है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

Leave a Comment