RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : महिलाओं व बहनों ने किया गणेश चतुर्थी व बहुला व्रत।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 अगस्त। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा सहित जिले के सभी प्रखंडों के गाँव-गाँव एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं एवं लड़कियों ने गणेश चतुर्थी के साथ-साथ बहुला व्रत किया। गणेश चतुर्थी को गणेश चौठ भी कहा जाता है। संतान प्राप्ति तथा संतान के सुख के लिए महिलाओं ने गणेश चौठ का व्रत रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दिया और गणेश भगवान की कथा सुनी। वहीं लड़कियों तथा बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए बहुला व्रत रखा। पूरे दिन व्रत रखकर बहनों ने कथा सुना। जहाॅ एक तरफ महिलाओं ने संतान के सुख तथा उनकी लंबी उम्र के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत रखा वहीं दूसरी तरफ बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए बहुला व्रत किया। गणेश चतुर्थी तथा बहुला व्रत करने वालों में माया देवी, देव कुमारी देवी, खुशबू देवी, रूपम देवी, अन्नू देवी, सुधांशु, हिमांशु प्रतिभा, वंशिका, भोला, आकृति आदि शामिल थीं।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन।

rktvnews

सारण:कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न पदों पर नवनियोजित 38 कर्मियों को किया गया नियोजन पत्र वितरित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

सात माह से अंधा बुजुर्ग की सेवा टीम मदर टेरेसा भोजपुर द्वारा।

rktvnews

ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाएगा सक्षम: आबिदी

rktvnews

भोजपुर पुलिस के नारायणपुर थाने ने चापाकल चोर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment