RK TV News
खबरें
Breaking News

घाटों को दर्शनीय स्थलों में विकसित करने हेतु जिला गंगा समिति भोजपुर की टीम ने उपविकास आयुक्त भोजपुर के नेतृत्व में किया निरीक्षण।

जिले में गंगा घाट विकसित तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे-उप विकास आयुक्त।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,16 मार्च। आज दिनांक 16 मार्च 2023 को जिला गंगा समित की टीम जिला पदाधिकारी, भोजपुर के मार्गदर्शन में उप विकास आयुक्त, भोजपुर के नेतृत्व में महुली गंगा घाट , सिन्हा गंगा घाट,मौजमपुर घाट को पर्यटन और दर्शनीय स्थलों में कैसे विकसित किया जाए इसके लिए निरीक्षण किया गया । इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, भोजपुर , वास्तुकार, पटना, अंचलाधिकारी बड़हरा एवम जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह थे। साथ में स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में नरागद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राज कुमार सिंह पूर्व पंचायत समिति संतोष कुमार तिवारी भी उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि बड़हरा प्रखंड के सभी गंगा घाट पर रोजगार के वृहद पैमाने पर अवसर उपलब्ध है अगर यह घाट धार्मिक और दर्शनीय स्थल से विकसित होते हैं तो यहां के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो गए । साथ ही बड़े पैमाने पर लोग यहां पर रोजगार डाल सकते हैं। कहा कि जिला जिला समिति की पहली प्राथमिकता है महुली गंगा घाट लाइट,शौचालय , पे जल एक विकसित पक्का घाट के साथ साथ शवदागृह बनाना हैं । इसके लिए ग्रामीणों और भूमि दाताओं का सहयोग चाहिए । उप विकास आयुक्त भोजपुर और आए अधिकारों ने गंगा नदी के अंदर जल मार्ग से महुली गंगा घाट से सिन्हा घाट का निरीक्षण किया ।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों के हित में खरीफ : 2024 से लागू करें डिजिटल क्रॉप सर्वे परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

लोग साहित्य से प्रेरणा ले सकते हैं और अपने आदर्शों को साकार करने का प्रयास कर सकते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:छठे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ पर ‘किड्स जूनियर्स विशेष एपिसोड वीक’

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की जनगणना-2027 अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर वरीय पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment