RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:नाबालिग की निर्मम हत्या पर बिफरे आदित्य पासवान ,बोला ये बिहार है या सीरिया?

नाबालिग की निर्मम हत्या पर रोष जाहिर करते आदित्या पासवान

RKTV NEWS/पटना (बिहार)13 अगस्त। आज बिहार में दलित और महादलित समाज के युवक एवं युवतियों की लगातार हत्याएं और दुष्कर्म की हो रही घटना निंदनीय है।जो बिहार की सत्ता और प्रशासन की नाकामियों को दर्शाती है। एक तरफ तो राज्य सरकार के मुखिया अपनी पारदर्शी सत्ता का गुणगान करते हुए अल्पसंख्यक और दलितों के हितैषी होने की बात करते हैं लेकिन दूसरी तरफ वस्तु स्थिति इसके इतर है और इनकी दोहरी नीति का परिचायक है।उक्त बातों का रोशपूर्ण संबोधन करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष आदित्य पासवान ने मुज्जफरपुर जिले के पारू थाना अंतर्गत लालू छपरा में एक 14 वर्षीय नाबालिग की नृशंस रूप से की गई हत्या पर उसके शोकित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने की बात कहने के दौरान कही।उन्होंने कहा की नाबालिग बच्ची के स्तन काटने,सर पर एवं गुप्तांगों पर चाकू का प्रहार और निर्मम तरीके से गला काट हत्या करने की घटना से हृदय सहम जाता है। ऐसा लगता है की ये बिहार नही वरन भारत भी नहीं है। ऐसी निर्मम हत्याएं सीरिया एवं उन जैसे देशों में की जाती है। आदित्य पासवान ने कहा की ऐसी निर्मम रूप से की जाने वाली हत्याएं अपराधियों के बढ़ते मनोबल और राज्य सरकार एवं प्रशासन की नाकामियों को साबित करती है लेकिन इसमें सुधार के बजाय दूसरी तरफ सरकार अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त है।

शोकित परिजनों को ढांढस और न्याय का भरोसा दिलाते आदित्य पासवान

नाबालिग की निर्मम हत्या पर रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अध्यक्ष ने न्याय दिलाने की बात कही।इस दौरान आदित्य पासवान ने इस घटना के संबंध में प्रशासन के अधिकारियों से बात कर अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करते हुए स्पीडी ट्रायल चला कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही जिस पर प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया।
आदित्य पासवान ने अपनी उपस्थिति में शव को परिजनों को समझा कर पोस्टमार्टम हेतु बिदा किया और कहा की यदि दो दिन में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो सड़क से संसद तक इसके लिए आंदोलन किया जायेगा।

Related posts

रांची संसदीय क्षेत्र से अब तक 17 अभ्यर्थी कर चुके हैं नामांकन।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई।

rktvnews

बागपत:नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.एस.बचरी के प्राचार्य डॉ.निर्मल राय को की गई विदाई।

rktvnews

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश,14 मई को करेंगे पदभार ग्रहण।

rktvnews

वित्त मंत्री जेपी दलाल विशेष।

rktvnews

Leave a Comment