RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से दी जिला महेंद्रगढ़ को 172 करोड़ की 28 परियोजनाओं की सौगात।

लघु सचिवालय में सिंचाई मंत्री डा अभय सिंह यादव ने किया उद्घाटन व शिलान्यास।

सरकार की नेक नीयत से नांगल चौधरी गेटवे ऑफ़ हरयाणा बना : डा. अभय सिंह यादव

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)13 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वर्चुअल माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ को लगभग 172 करोड़ रुपए की 28 परियोजनाओं सहित आज राज्य को 3400 करोड़ की लागत की 600 परियोजनाओं की सौगात दी। वहीं स्थानीय स्तर पर सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने जिला की इन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता भी मौजूद थी। इस अवसर पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को भी सुना।
जिला वासियों को इन परियोजनाओं की शुभकामनाएं देते हुए सिंचाई मंत्री ने कहा कि सरकार की नेक नीयत से जिला महेंद्रगढ़ अब अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। नांगल चौधरी गेटवे ऑफ हरियाणा बन चुका है। उत्तरी हरियाणा से दक्षिणी हरियाणा को जोड़ने वाला 152-डी एक्सप्रेस इसका अनुभव कराता है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में आधारभूत संरचनाओं को तीव्रता के साथ मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि अधिकारियों के सहयोग के बिना प्रोजेक्ट सही दिशा में नहीं जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि जिन परियोजनाओं का अब शिलान्यास हुआ है उनको तय समय में पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन कार्यों की गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि अधिकारी जिस भी स्टेशन पर रहें वहां पर एक ऐसा कार्य करें जिससे उनकी छाप हमेशा के लिए बरकरार रहे। उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान झज्जर के दो प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीम डॉ जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव तथा अमित मिश्रा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

जिला महेंद्रगढ़ को मिली ये परियोजनाएं

सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने आज जिला की 28 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 6109 लाख की 10 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 11147 लाख रुपए की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
श्री यादव ने जिला के ऐतिहासिक ढोसी की पहाड़ी पर बनने वाले रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 4053 लाख रुपए खर्च होंगे। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत एनएचआई तथा टूरिज्म विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तैयार होना है।
सिंचाई मंत्री ने पीडब्ल्यूडी एंड बीएडआर की विभिन्न सड़कों का उद्घाटन किया। इन पर कुल 5575 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। वहीं 3800 लाख रुपए की सड़कों का शिलान्यास किया।
इसी प्रकार सिंचाई विभाग की 228 लाख रुपए की लागत से तैयार दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया तथा 2789 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा गोद गांव में पंचायत विभाग द्वारा 238 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया।
इसी प्रकार गांव कोजिंदा में पशुपालन विभाग की ओर से 32 लाख रुपए की लागत से तैयार जीवीडी का उद्घाटन किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ में 20 बैड के प्रीफेब स्ट्रक्चर का उद्घाटन किया। इस पर 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा सब हेल्थ सेंटर बिहाली, तिगरा, सीहोर तथा बुचावास का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 266 लाख रुपए खर्च होंगे।
शहरी विकास विभाग की तरफ से सुभाष पार्क तथा चितवन वाटिका नारनौल के दोबारा विकास पर 324 लाख रुपए खर्च होंगे, जिसका शिलान्यास किया गया।
इसी प्रकार दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 4152 लाख रुपए की लागत से महरमपुर, चिंडालिया, कटकई, बलाना, देवास व निंबी छाजियावास में तैयार होने वाले 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया।

Related posts

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर का जेसीएसएसआई इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीता।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में मनाया गया महात्मा सुशील का स्मृति-पर्व।

rktvnews

भोजपुर:माले के दरभंगा में होने वाले राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन में 205 लोगों ने किया नामांकन।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने किया माध्यमिक विद्यालय तिलौथू में आर्यभट अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:अलवर टाइगर मैराथन’ उत्साह एवं उमंग के साथ दौड़े हजारों एथलीट।

rktvnews

भोजपुर:पंडित दूधेश्वर लाल स्मृति संगीत समारोह में राग संगीत की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment