RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 02 अप्रैल।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के वार्ड नंबर 14 के कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रसाद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की भोजपुर जिला में भूमि अधिग्रहण के बाद ओल्ड एज होम का निर्माण शुरू हो जाएगा। ओल्ड एज होम के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने पर्याप्त राशि आवंटित कर दिया है।बैठक की अध्यक्षता रामबालक प्रसाद राम ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें संगठन के कार्यालय के लिए जमीन आवंटन करने, वरिष्ठ नागरिकों को कोविड के पूर्व रेलवे के टिकटों में मिलने वाली छूट पुनः बहाल करने सदस्यता अभियान तेज करना प्रमुख है। बैठक को संबोधित करने वालों में अशोक मिश्रा ,भारत भूषण मिश्रा, नरेंद्र सिंह पत्रकार ,ठाकुर सिंह यादव, राम अयोध्या प्रसाद, गोवर्धन सिंह, जोगेंद्र सिंह, शमशेर सिंह प्रमुख थे।बैठक में वरिष्ठ सदस्य कामेश्वर मिश्र एवं विनय कुमार सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

previous post
