RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जयपुर:अंगदान जागरूकता के लिए रोड शो का आयोजन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)02 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने प्रदेश में चलाए जा रहे अंगदान जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को रोड शो को अमर जवान ज्योति से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रोड शो मोहन फाउण्डेशन, नवजीवन संस्था एवं सोटो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
श्रीमती सिंह ने इस अवसर पर कहा कि विगत अल्प समय में ही राजस्थान ने अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। ऑनलाइन शपथ लेने के मामले में राजस्थान देशभर में अव्वल स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय काम करने पर केंद्र सरकार की ओर से नई दिल्ली में आगामी 3 अगस्त को आयोजित समारोह में राजस्थान को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार अंगदान के क्षेत्र में बेस्ट एनजीओ का अवार्ड मोहन फाउण्डेशन को दिया जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि निरंतर प्रयासों से राजस्थान में अंगदान कार्यक्रम लगातार मजबूत हो जा रहा है। अब यह विभागीय कार्यक्रम नहीं होकर, जन अभियान बन चुका है जिसमें आमजन बढ़—चढ़कर भाग ले रहे हैं। आमजन में अंगदान को लेकर भ्रांतियां दूर हो रही हैं और अंगदान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन भी किया।
इस अवसर पर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, समुचित प्राधिकारी डॉ. रश्मि गुप्ता, मोहन फाउण्डेशन की संयोजक भावना जगवानी, राजीव अरोड़ा सहित अंगदान से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

rktvnews

राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जी जाड़ावत ने शादी ग्राम पंचायत में किया 6 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

मुंबई हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ाई गई- टी2 पर सुरक्षा जांच क्षेत्र का विस्तार किया गया।

rktvnews

डीएआरपीजी ने “राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर डिजिटल परिवर्तन के लिए गवर्नेंस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता” विषय पर 5वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार का आयोजन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 14 साल की लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

दरभंगा:मतदान के अंतिम 48 घंटे पूर्व कानून,व्यवस्था तथा अनुकूल वातावरण के निर्माण अत्यधिक महत्वपूर्ण-डीएम

rktvnews

Leave a Comment