RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक की तैयारी पूर्ण।

कार्यसमिति मे उप मुख्यमंत्री का होगा आगमन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)30 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा बुधवार को विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन धनुपरा स्थित विजन राँयल रिसोर्ट में होगा।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ,शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाँ कन्हैया सिंह,गंगाधर पांडेय,महेश पासवान,भाजपा नेता रामदिनेश यादव,राजेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह सेंगर,जयंत किशोर, मणी कुमार, भुनेश्वर ठाकुर सहित नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का समीक्षा किया।
कार्यक्रम की तैयारी पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि इस बार का जिला कार्यसमिति विस्तृत हो रहा है। उक्त कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री का आगमन 11 बजे दिन मे होगा। रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे से दस बजे तक होगा। बैठक मे जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी,प्रदेश पदाधिकारी, सदस्य,मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल पदाधिकारी सहित वरिष्ठ और सक्रीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिए पूरे जोर-शोर से तैयारी की गई है। नेता के स्वागत मे तोरणद्वार, वैनर-पोस्टर,पार्टी का झंडा से सजाया गया है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Related posts

चतरा:मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ की गई बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक ने लद्दाख क्षेत्र में माउंट कांग यात्से-II की चढ़ाई के लिए लड़कों और लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाकर राजस्थान को गौरवान्वित करें’: मुख्य सचिव

rktvnews

हम जल्द ही डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स को शुरू करेंगे, जो इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में सरकार, स्टार्टअप्स और बड़े उद्यमों के बीच साझेदारी को सक्षम करेगी:राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर

rktvnews

आईसीएआर संस्थानों ने वैश्विक रैंकिंग में नए आयाम स्थापित किए और भारत की कृषि उच्च शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

Leave a Comment