RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सुदामा प्रसाद ने किया विभिन्न गांवों का दौरा,दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर) 22 मई।आरा से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आज क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया
इस दौरान उन्होंने संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत अहपुरा गांव निवासी रामबली साह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पिछले मंगलवार को नासरीगंज सकड्डी हाइवे पर रेपुरा- चिल्लोस गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने इस साइकिल सवार सब्जी विक्रेता को रौंद दिया था जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने इसी क्रम में सहार के नवादा गांव पहुंचकर ललन बैठा के परिजनों से भी मुलाकात की जिनके के पांच परिजनों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मृतकों में 4 वर्ष की बच्ची भी शामिल थी।
उन्होंने तरारी गांव वासी हरेंद्र मुसहर (उम्र 56 )के परिजनों से भी मुलाकात की जिनकी जगदीशपुर में टेम्पू पलट जाने से मृत्यु हो गई थी। साथ ही उन्होंने जम्हुरी तरारी गांव के शत्रुघ्न राम (26 वर्ष) के परिजनों को भी सांत्वना दी जिनकी पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी।
वे मुनमुन साह जिनको गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जो जगदीशपुर के है। जो आलू व्यवसायी थे। उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके बाद जेठवार निवासी श्रीनिवास राम (53) बीमारी से मौत हो गई थी।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि भाकपा(माले) नेता हमेशा ही जनता के दुख सुख में शामिल रहते है। विधायक- सांसद बनने के बाद भी पार्टी की इस परंपरा को मजबूती से जारी रखा जाता है।

Related posts

भोजपुर:उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

स्वच्छता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।

rktvnews

आरा में राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जयंती।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 का 13वाँ दिन, तमिलनाडु से आया सातवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

भोपाल:भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के प्रसंगों की “कृष्णायन” में प्रस्तुति सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment