RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)30 जुलाई।निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।
राज्यपाल के प्रस्थान से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी लोग सदैव समृद्ध और सुखी रहे। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर श्री हरिचंदन का अभिवादन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय एवं उपसचिव हिना नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

श्रीखाटू श्याम समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सारण:विधानसभा चुनाव के लिए इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

डीसी मोनिका गुप्ता ने बैलेट पेपर मतगणना के लिए किया ओलंपिक क्लब हाल व सभागार का निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:सैडभर में 70 वर्ष से अधिक की उम्र वरिष्ठ नागरिकों के कैंप लगाकर बनाए गए आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

Leave a Comment