RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रीखाटू श्याम समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित।

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा, 15 फरवरी।दक्षिण दिल्ली स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर, गोविन्दपुरी में समस्त मंगल व गर्ग परिवार की ओर से बुधवार को भगवान श्रीखाटू श्याम समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह विधूड़ी के सुपुत्र सुरेंद्र बिधूड़ी, बीजेपी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव , यूनाईटेड हिंदू फ्रंट के संस्थापक जय भगवान गोयल, दक्षिण दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौटाला और युवा बीजेपी नेता कपिल गर्ग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राकेश जैन, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, उत्तराखंड के परमाध्यक्ष आध्यात्मिक गुरू परम् पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में खाटू श्याम का गुणगान करने के लिए भजन संध्या आयोजित की गई। इस अवसर पर माँ यमुना की आरती का भव्य आयोजन किया गया। सभी भक्त जनों ने मिलकर माँ यमुना की आरती एवं प्रभु खाटू श्याम के गुणगान का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन यमुना परिवार कॉउंसिल के निदेशक व युवा भाजपा नेता कपिल गर्ग ने किया। कार्यक्रम में कालकाजी समेत पूरे दक्षिण दिल्ली से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जहां एक ओर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया वहीं दूसरी तरफ यमुना परिवार कॉउंसिल की स्मारिका यमनोत्सव का विमोचन भी हुआ।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा के सफल आयोजन हेतू बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की , अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

पटना:भव्य रूप में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

नारनौल:पोलियो मुक्त रखने के लिए एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प : मंत्री ओम प्रकाश यादव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, सरकारी व डीम्ड लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment