RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

मुख्यमंत्री डॉ यादव की पहल पर हुई 350 जवानों के पुलिस बैंड की सुमधुर प्रस्तुती ने बाबा महाकाल की सवारी के गौरव और शोभा को और बढ़ाया।

पुलिस बैंड द्वारा स्वर लहरियों से भगवान महाकाल का किया स्वर अभिषेक।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस बैंड को दी बधाई।

जनजातीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भड़म और करमा नृत्य ने भी दर्शकों का मन मोहा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल बाबा महाकाल की सवारी में हुए शामिल,सभामंडप एवं रामघाट पर किया भगवान महाकालेश्‍वर का पूजन।

श्रावण के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल श्री चन्द्रमोलेश्वर रुप में पालकी में व श्री मनमहेश स्वरुप में गजराज पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)30 जुलाई।श्रावण माह के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी के गौरवशाली इतिहास में नया अध्याय जुड़ा। सवारी में पहली बार पुलिस ब्रॉस बैंड के 350 जवानों की सुमधुर प्रस्तुति ने सवारी के उत्साह, उमंग और आकर्षण को और अधिक बढ़ाया। सवारी मार्ग से लेकर शिप्रा तट के पावन रामघाट पर बाबा महाकाल की सवारी के पूजन के दौरान पुलिस बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गई जिसमें एक से बढ़कर एक धार्मिक धुनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु झूम उठें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल की सवारी में अद्भुत प्रस्तुति देने के लिए पुलिस बैंड को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर पालकी में श्री चन्द्रमोलेश्वर रूप में तथा हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देने और अपनी प्रजा का कुशल-मंगल जानने नगर भ्रमण पर निकले। सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्‍वर मंदिर परिसर के सभामंडप में मध्‍यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने सपत्नीक भगवान श्री महाकालेश्‍वर का पूजन-अर्चन किया और आरती की। पूजन-अर्चन शासकीय पुजारी पं.घनश्‍याम शर्मा द्वारा संपन्‍न कराया गया। सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्‍वर का षोड़शोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। मंत्री श्री पटेल ने मन्दिर से चलकर रामघाट पर पालकी का पूजन भी किया।
इस दौरान श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ,विधायक सतीश मालवीय, विधायक महेश परमार,नगर निगम सभापति कलावती यादव, राजपाल सिंह सिसोदिया,बहादुर सिंह बोरमुंडला, मुकेश भाटी, विकास वीरानी ,संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए।

Related posts

राष्‍ट्र ने 10वें रक्षा बल वेटरन दिवस पर पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और समर्पित सेवा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक संपन्न।

rktvnews

गोपालगंज: बैकुंठपुर प्रखंड के खैरा में मतदाता जागरूकता चौपाल।

rktvnews

एस०डी०आर०एफ० की टीम के द्वारा आम लोगों एवं छात्र-छात्राओं को बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया।

rktvnews

सारण:लोक सभा चुनाव के लिए इवीएम का पूरक रैंडमाइजेशन राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सम्पन्न,बचे हुए शेष मशीनों को भी विधानसभा को किया गया आवंटित।

rktvnews

भोजपुर:गोपाल प्रसाद से पार्टी को मिलती थी पहचान ,वे इस आतंक के दौर से डरे नही उनके जैसे लोगों की है जरूरत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment