RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पूर्वी चंपारण:नियमित दवा का सेवन कर संतोष ने “एमडीआर टीबी” से पाया छूटकारा।

टीबी चैंपियन बन जन समुदाय को कर रहें है जागरूक।

 टीबी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला मे भाग लेकर हों चुके है सम्मानित।

– आत्म विश्वास के साथ पूरा किया 18 महीने तक दवाओं का कोर्स।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण ( मोतीहारी)31 मई।पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड के हरबोलवा ग्राम, कपूर पकड़ी पंचायत,निवासी 24 वर्षीय संतोष अपने गांव में रहकर मेहनत के साथ सामान्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहें थे। इसी बीच उसे अचानक बुखार लगा। तब उसने स्थानीय दवाखाने से दवा ली परन्तु आराम नहीं हुआ। उसके बाद इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। परन्तु स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ। उसके बाद बलगम वाली खांसी भी आने लगी। शरीर में काफी कमजोरी, वजन कमना और चेहरे का रंग भी बदलने लगा। स्थिति धीरे—धीरे खराब होती गयी। परिवार के सदस्यों ने उपचार के लिए मुजफ्फरपुर ले गए। पर वहां भी बीमारी का पता नहीं चला। यहां भी पहले जैसी दवा चिकित्सक ने दे दी। और बोला कोई बीमारी नहीं है। बावजूद मेरी तबीयत ठीक नहीं हो रही थी। तभी मन में आया कि क्यों न सरकारी अस्पताल में एक बार दिखा लूं। तब संतोष 23 अप्रैल 2020 को जिला टीबी अस्पताल में आकर यक्षमा केंद्र के अरविन्द कुमार से मिला। तो उन्होंने पुर्जी कटवा कर सीबीनट जांच करायी। तब रिपोर्ट में अगले दिन “एमडीआर टीबी” का पता चला। उसके बाद हमें टीबी की पूरी दवा उपलब्ध करायी एवं समझाया की मन में आत्मविश्वास के साथ दवाओं का सेवन करो स्वस्थ हो जाओगे। मैंने उनकी बातों को मानकर नियमित 18 महीने तक दवा खायी। अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हो गया।

सरकारी अस्पताल ने मेरी बचायी जान

चिरैया निवासी संतोष कुमार ने बताया कि जब हमें टीबी बीमारी के बारे में डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी तो परिवार और पड़ोस के लोग मुझसे दूरी बनाने लग गए।
परन्तु मैंने आत्मविश्वास के बल पर लगातार दवाओं का सेवन और साथ में पौस्टिक भोजन का सेवन किया। 3 महीने दवाओं के सेवन के बाद मुझे आराम मिलने लगा। मैं लगातार चिकित्सक के सम्पर्क में रहा। अब उनके शरीर का वजन 52 किलो है, आज संतोष पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपना दैनिक कार्य पूरा करने के साथ ही सामान्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते है साथ ही जीविकोपार्जन हेतु प्राइवेट स्कुल एवं ट्यूशन कराते है।

टीबी चैंपियन बन निभा रहें है अपनी जिम्मेदारी

संतोष ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ही हमें नया जीवन मिला है। मैं अब टीबी चैंपियन बनकर अभी तक 50 से ज्यादा लोगों की लक्षण देख टीबी अस्पताल में लाकर जांच कराया हूं। जिनमें 10 मरीजों का इलाज यहां से चल रहा है आज वे सभी स्वस्थ है। अरविन्द जी के द्वारा जानकारी देने पर मैंने पटना जाकर राज्य द्वारा टीबी पर आयोजित वर्कशॉप मे भाग लिया जहाँ मुझे सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है।संतोष गाँव, समुदाय, स्कुल मे बच्चों को भी टीबी के प्रति जागरूक करते हुए कहते है की टीबी से डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। सामुदायिक भागीदारी से ही वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का सपना साकार हो सकता है।

जिला यक्षमा केंद्र के साथ ही सभी पीएचसी में जांच व उपचार उपलब्ध

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ०संजीव ने बताया कि जिले के सभी पीएचसी में टीबी की निःशुल्क जाँच और ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि टीबी के लक्षण होने पर बलगम की जांच कराएं। एक्स-रे कराएं। चिकित्सक द्वारा पुष्टि करने पर सावधानी बरतें। घरों में साफ-सफाई रखें। बीमार व्यक्ति मुंह पर रुमाल लगाकर चले। बीच में दवा न छोड़ें।इलाज के दौरान खूब पौष्टिक खाना खाएं। एक्सरसाइज करें, योग करें।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बागपत:20 नवंबर को पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित।

rktvnews

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जगदीशपुर विधानसभा में आरके सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

क्या फांसी तक गोडसे का आरएसएस से जुड़ाव था?

rktvnews

केंद्रीय मंत्री किरेन श्री किरेन रीजीजू ने पृथ्वी विज्ञान में एनसीपीओआर के योगदान की सराहना की और हिमालयी क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया

rktvnews

जिलाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment