RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नाबालिग छात्रा से दुष्कर्मी को फांसी हो: क्षत्रिय कल्याण संगठन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च।क्षत्रिय कल्याण संगठन,बिहार, आरा द्वारा 16.मार्च को सारण जिला के डेरनी थानांतर्गत नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर पदाधिकारी एवं सदस्यों की आपात बैठक हुई। अध्यक्षता राम कुमार सिंह ने की। इन्होंने इस को कुकृत्य को समाज का सबसे बड़ा कलंक और अभियुक्तों को फांसी देने की मांग उठाई उपस्थित लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और पीड़ित परिवार को मुआवजा के साथ उचित सुरक्षा की भी मांग की।बैठक में सारण छपरा के डेरनी थानांतर्गत राजपूत परिवार के दसवीं की छात्रा नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की भर्तसना की गयी और इस पर संगठन ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने तथा पुलिस प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलकर न्याय की मांग की।
संगठन के लोग 22.मार्च को पीडित परिवार से घर पर मिलकर संवेदना प्रकट कर दुःख की घड़ी में सहयोगी बनकर खड़ा रहने की बात की।उपस्थित लोगों में डाक्टर अनिल सिंह. डाक्टर विकास सिंह, राजू सिंह, आश नारायण सिंह, हरखेन सिंह, निर्मल सिंह सक्रवार ऐडवोकेट हरेंद्र सिंह, प्रोफेसर राजेश सिंह, पवन सिंह.जितेंद्र सिंह भंटौली ,फौजी मनमोहन सिंह आदि रहे।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान।

rktvnews

भोजपुर:युवा जदयू भोजपुर के जिला अध्यक्ष बने मोनू यादव।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हेतु नगर निगम की टीम, शिक्षक एवं विकास मित्रों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

अहमदाबाद: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जिला सहकारी (ADC) बैंक के ‘स्वर्णिम शताब्दी महोत्सव’ को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

झारखंड:राज्य के सभी मतदान केंद्र एवं उनके क्षेत्र को जियो फेंसिंग कराने की तैयारी में जुटा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment