RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: 5 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

बक्सर/बिहार 03 दिसंबर।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 05.12.2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में दिनांक 05.12.2023 को पशुपति नाथ बॉयोटेक्नलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-30 वर्ष किया गया है।
नियोक्ता द्वारा मैट्रिक योग्यताधारी युवक/युवतियों को मार्केटिंग के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 40 पदों की रिक्तियाँ दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 7500.00 प्रति महीना साथ में दर्शाया गया है। कार्य स्थल पटना एवं आरा है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इच्छुक आवेदकों से अपील किया गया है कि वे दिनांक 05.12.2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Related posts

राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

rktvnews

भोजपुर: जिले में बढ़ाई जाए पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या: अपर मुख्य सचिव

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पदभार ग्रहण करने पर छात्र जदयू ने की भेंट।

rktvnews

नारनौल:अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित!जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर में किया महारूद्र अनुष्ठान।

rktvnews

Leave a Comment