RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

दूरदर्शन पर आरा की शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडे के स्वरों ने जादू बिखेरा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 28 जुलाई।शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में आरा अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। आरा की युवा शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडेय ने हाल के दिनों में दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम शास्त्रीय संगीत में राग संगीत के साथ साथ ठुमरी और दादारा गायन शैली को प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम का प्रसारण 29 जुलाई को दोपहर 3 बजे से होगा। श्रेया पांडेय विख्यात गायिका विदुषी बिमला देवी की शिष्या हैँ एवं प्रयाग संगीत समिति इलाहबाद द्वारा संगीत प्रभाकर की उपाधि प्राप्त कर चुकी हैँ। उदवंतनगर स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में संगीत प्रशिक्षिका के पद पर कार्यरत हैँ। देश के कई प्रतिष्ठित आयोजनों में गायन प्रस्तुत कर चुकी श्रेया को रागरत्न एवं युवा संगीत रत्न जैसे महत्वपूर्ण सम्मान भी प्राप्त है। श्रेया पांडेय के इस प्रसारण में आरा के ही युवा गायक अजीत पांडेय हरामोनियम पर संगत करते नज़र आएंगे वही रांची के आर्यश अमृतया मिश्रा ने बखूबी तबला संगत किया है। श्रेया के सांगीतिक यात्रा को सम्बोधित करते हुए इनकी गुरु विदुषी बिमला देवी ने बताया कि चारो ओर सस्ती उपालब्धि के लिए एक जहाँ आज की पीढ़ी शार्टकर्ट अपना रही है ऐसे में श्रेया का लक्ष्य शास्त्रीय संगीत की साधना में ऊँचाई तक जाना है।

Related posts

भोजपुर:शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ का शीघ्र चुनाव कराने की मांग।

rktvnews

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में शामिल हुए।

rktvnews

पटना:बरसी पर याद किए गए माले नेता का. बृज बिहारी पांडेय।

rktvnews

भाकपा माले का पूर्व सचिव गिरफ्तार।

rktvnews

नोट्रे डेम हाई स्कूल में 18 मई को लगेगा शतरंज प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment