RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सत्यानन्द भोक्ता हुए शामिल।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से 21 वर्ष से 50 वर्ष के योग्य महिलाओं को किया जाएगा लाभान्वित ।

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभुकों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने हेतु सभी जन प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है।

RKTVNEWS/चतरा (झारखण्ड)28 जुलाई।डीएमएफटी प्रशिक्षण सह कौशल विकास केन्द्र चतरा में जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के माननीय मंत्री उद्योग विभाग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार सत्यानन्द भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। माननीय के आगमन पर शॉल एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए सभी पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज सबसे बड़ी अहम भुमिका है, पंचायती राज की जनप्रतिनिधियों का पंचायतों में आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय के लिए योजनाएं बनाना और क्रियान्वित करना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। पंचायती राज व्यवस्था भारत सरकार की त्रिस्तरीय प्रशासनिक संरचना है। यह शासन की विकेन्द्रीकृत प्रणाली है, जहां स्थानीय निकायों या ग्राम पंचायतों को स्वशासन और विकास के लिए निर्णय लेने की शक्ति दी जाती है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से किशोरियों को 50 वर्ष से उपर के लाभुकों को इसके अलावे कई अन्य योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है। आप सभी जन प्रतिनिधि क्षेत्र के योग्य लाभुकों को योजनाओं के प्रति जागरूक कर लाभान्वित करें। सब मिलकर प्रयास करेंगे तो हमारे चतरा जिला के शत प्रतिशत लाभुकों को लाभ मिलेगा। अबुआ आवास योजना के प्रथम किस्त की राशि भी दी जा चुकी है। श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को बिमारियों का इलाज के लिए भी प्रावधान है और कई लाभुकों को इसका लाभ दिया जा रहा है। हम सभी को जात पात और धर्म से उपर उठ कर कार्य करने की आवश्यकता है। पंचायत सचिवालय में साप्ताहिक बैठक करें जिससे कि आम जनों की समस्याओं का निराकरन सुगमत पूर्वक हो सके।
उपायुक्त ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा हमारा यह प्रयास रहेगा कि जो समस्या आपलोगों के द्वारा उठाया गया है उसका निष्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। हमारा प्रयास रहेगा कि 21 वर्ष से 50 वर्ष तक के सभी योग्य महिलाओं को इसका लाभ मिले।
कार्यशाला में सभी क्षेत्र से आएं जन प्रतिनिधियों को भी अपना सुझाव व अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के लिए एक एक कर आमंत्रित किया गया। वहीं मुख्या संघ के अध्यक्ष, प्रमुख संघ के अध्यक्ष, पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष द्वारा भी अपनी समस्याएं रखी गई।
कार्यशाला में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जिला परियोजना प्रबंधक ई पंचायत एवं मास्टर ट्रेनर के द्वारा जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य और दायित्व के बारे में बतलाया गया। साथ ही पंचाती राज विभाग द्वारा संचालित डिजिटल पंचायत, पंचायत सुद्धरीकरण, पंचायत ज्ञान केंद्र, पंचायत विकास सूचकांक, पंचायत अवार्ड, 15 वें वित्त इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रिका यादव, पंचायती राज पदाधिकारी मनीन्द्र भगत समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एव गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने बीमा कंपनियों और स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित शालिनी की कविता।

rktvnews

एपीडा और अरुणाचल प्रदेश सरकार ने तवांग, अरुणाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सह क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल नवादा का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सूबेदार संजीव कुमार सिंह का 5 बिहार बटालियन में किया गया सम्मान व विदाई।

rktvnews

सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में बेटी के लिए उठाया सुरक्षात्मक कदम,पड़ा राजेश पर ही भारी; सुमित राघवन ने साझा किया अपना नजरिया।

rktvnews

Leave a Comment