RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नाबार्ड स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद का सम्मान।

कुशल कारीगरों द्वारा लकड़ी के बने सामान हो रहे हैं लोकप्रिय:पूर्व सांसद मीना सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई। शुक्रवार को नाबार्ड का 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना।इस अवसर पर पूर्व सांसद मीना सिंह ने जगदीशपुर के नयका टोला में नाबार्ड प्रायोजित स्वयं सेवी संस्था जन विकास क्रांति द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को देखा और लाभुकों से मिली। इनके द्वारा बनाए गए लकड़ी के उत्पादों से संबंधित जानकारी प्राप्त की और खुशी जाहिर करते हुए कहीं आप सभी लकड़ी के कारीगर जो विभिन्न तरह के क्राफ्ट और खिलौने बना एक नया आयाम पेश कर रहे हैं।यह सभी कारीगर विशेष करके दिव्यांग लड़की की कारीगरी बहुत ही अच्छी है। खासकर यह विशेषता है कि ये लकड़ी की उत्पाद काफी सुंदर टिकाऊ और मनोरम डिजाइन के है। ये केवल हम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक लोकप्रिय हो रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत कुमार सिन्हा जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड भोजपुर द्वारा पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी नेत्री मीना सिंह को अंगवस्त्र एवं काष्ठ से तैयार कलाकृति से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भारतीय जनता पार्टी नेता अशोक कुमार शर्मा ,जितेन्द्र सिंह ,अवधेश पाण्डेय, श्रीराम महतो,रंजन कुमार सिंह, अनील कुशवाहा, राकेश पाठक ,डॉ. हिमराज सिंह महासचिव जन विकास क्रांति, कुमारी स्नेहा सिंह , कृष्णा सुभम सिंह, संतोष कुमार,अभिषेक कुमार, मो जावेद, विकास चौधरी,धनजी कुमार,दिनेश्वर शर्मा ,साधु शर्मा मिथिलेश कुमार उमाशंकर सिंह राजकुमार पासवान, मुन्ना कुमार ,पंकज कुमार,भोलू सिंह ,रूपेश पाण्डेय सहित अन्य लोग ने भाग लिया।

Related posts

भारतीय जनतंत्र मोर्चा को मिला राँची लोकसभा लड़ने के लिए ‘गैस सिलिंडर’ चुनाव चिन्ह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा लोकसभा निर्वाचन और मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारत में हरित इस्पात के लिए इकोसिस्टम को सक्षम बनाने के लिए समर्पित कार्यबलों के साथ चर्चा की

rktvnews

भोजपुर प्रेस क्लब आरा की ओर से दिवंगत पत्रकार हरिपाठक को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment