RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर: डीडीसी ने किया जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई। बुधवार को जिला कृषि कार्यालय में कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन विक्रम विरकर उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में डीडीसी कहा कि यहां की मिट्टी अच्छी है ।यहां पर श्रम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।लेकिन अधिकांश तरह की नगदी फसले जैसे अनार शरीफ जिनका मूल्य ज्यादा है इसके लिए हम दूसरे राज्यों पर निर्भर है ।आवश्यकता है कि कृषि प्रणाली में बदलाव करें और जल प्रबंधन करने के लिए ड्रिप स्प्रिंकलर जैसे साधनों का प्रयोग करें। इससे पानी की भी बचत होगी और हम कई प्रकार की फैसले लगाने में भी सक्षम होंगे ।जिला कृषि पदाधिकारी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिले में कृषि यंत्रों कि खरीफ मौसम में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है जिसमें कुल 25 प्रकार के विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं इस अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर प्रवीण कुमार द्विवेदी के द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोगिता के साथ ही खेती के विशेष तौर पर मोटे अनाजों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शशि भूषण कुमार शशि के द्वारा जल संरक्षण के तकनीक पर विभिन्न प्रकार के शोधों की जानकारी दी और यह बताया गया कि आज के समय में मोटे अनाज कम अवधि में कम पानी में ज्यादा लाभ दे सकते हैं और इससे आने वाले रबी के मौसम में समय से खेत खाली होगा एवं इससे पूरी फसल प्रणाली से ज्यादा लाभ प्राप्त किया जा सकता है । सहायक निदेशक मत्स्य ने जिले में मछली उत्पादन के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि जिले में मछली उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं और इसे सामान्य फसलों की तुलना में कई गुना ज्यादा लाभ प्राप्त किया जा सकता है
सहायक निदेशक रसायन एवं कृषि अभियंत्रण ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी उप विकास आयुक्त ने मेले का भ्रमण किया और स्वीकृति आदेश प्राप्त किसानों को छोटे कृषि यंत्रों का वितरण भी किया इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा सहायक निदेशक रसायन सहायक निदेशक उद्यान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक किसान सलाहकार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रखंड उद्यान पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : उफनती गंगा के पानी में डूबने से वृद्ध किसान की मौत।

rktvnews

चतरा:भारतमाला परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी के विकास के लिए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट दे कर जिताए:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

दरभंगा:उर्दू भाषा कोषांग की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए सेना के वाहन दुर्घटना में घायल सैनिक को किया सम्मानित।

rktvnews

जशपुरनगर : जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए देश भर में जशपुर जिला अव्वल।

rktvnews

Leave a Comment