RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वन महोत्सव सप्ताह अंतर्गत महिला कॉलेज में किया गया पौधारोपण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई। बुधवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम”अभियान की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ मीना कुमारी ने किया । इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी छात्राएं यह वृक्ष लगाएंगी, वे अपनी माता की स्मृति को  तो  हमेशा याद रखेंगी ही,साथ ही यह धरती मां के लिए भी एक अनुपम सेवा होगी।वृक्षों से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहता है, वातावरण शुद्घ होता है, तो इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। वृक्ष हम सबों के लिए अन्न,जल,स्वास्थ्य के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन का भी कार्य करते हैं। सच कह तो यह जीवन के लिए अमूल्य धरोहर है। सबको अपने मां के नाम पर पौधा रोपण आवश्यक करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस पदाधिकारी डॉ सुप्रिया झा एवं डॉ राखी सिन्हा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम फलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

छत्तीसगढ़ : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर।

rktvnews

छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “जियो एजेंटिक एआई” असिस्टेंट,जल्द ही 10 भारतीय भाषाओं में शुरू होगा।

rktvnews

एक बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर उपायुक्त ने एसडीएम को दिए जांच के आदेश!बुजुर्गों की देखभाल करना हमारी पहली जिम्मेदारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

दुमका:नगरपालिका चुनाव:कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे हैं मताधिकार का प्रयोग,उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण एवं मतदाताओं से की बातचीत।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित रोड शो और जनसभा को किया संबोधित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के दिन ड्यूटी में होने पर 4 विभागों के शासकीय सेवक डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

Leave a Comment