RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:उर्दू भाषा कोषांग की समीक्षा।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)05 जुलाई।आनंद कुमार,सहायक निदेशक जिला अल्पसंख्यक कल्याण, दरभंगा सह प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग,दरभंगा की अध्यक्षता में दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में जिले के अंतर्गत सभी अनुमंडल,प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में कार्यरत उर्दू कर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का संचालन जिला उर्दू भाषा कोषांग के उर्दू अनुवादक डॉ.जसीमुद्दीन ने की।
इस अवसर पर जिला उर्दू भाषा कोषांग में कार्यरत सहायक अनुवादक मुहम्मद शब्बीर हसन अंजुम अंसारी एवं पूर्व प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग मुहम्मद अनवार अहमद अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया।
आनंद कुमार ने उन्हें उर्दू कर्मियों की ओर से फूल माला एवं शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उर्दू के प्रचार-प्रसार हेतु उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
आनंद कुमार ने सर्वप्रथम सभी उर्दू कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा तत्पश्चात सभी उर्दू कर्मियों के मासिक कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में उन्होंने जहां कुछ उर्दू कर्मियों की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा किए गए उर्दू कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
वहीं कुछ कर्मियों की शिथिलता पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उनके कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर कई उर्दू कर्मियों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।
आज की बैठक में उन्होंने सभी को नए उत्साह के साथ उर्दू के प्रचार-प्रसार एवं लोकप्रियकरण से संबंधित बिहार सरकार की योजनाओं को व्यवहारिक रूप से क्रियान्वित करने में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में रुचि लेने की सलाह दी।
बैठक का समापन प्रभारी पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

सारण:जन संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से संबंधित फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी- जिला पदाधिकारी

rktvnews

स्वंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली के शहादत दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।

rktvnews

आरईसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया।

rktvnews

व्यंग्य:हमसफर फ्लाईओवर और गुमशुदा चौराहे🤓

rktvnews

झारखंड: चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment