RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

जशपुरनगर : जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए देश भर में जशपुर जिला अव्वल।

ब्रांड जशपुर देश में जिले की पहचानए महिलाएं बनी आत्मनिर्भर।

आदिवासी महिलाओं के परिश्रम की मिठास अब पूरे भारत में।

महुआ मिलेट लड्डूए कोदोए कुटकीए रागीए टाऊ एवं महुआ से बने उत्पादों की देश भर में मांग ।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)04 जुलाई।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अपनी हरी.भरी वादियों के और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जिला लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और ताजगी का अनुभव करता है। जैसे.जैसे मानसून आता है इसकी खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता का मेल अद्वितीय है। इसी क्षेत्र से उत्पन्न हुआ है ष्जशपुरष् ब्रांडए जो आदिवासी महिलाओं द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता वाले और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को बाजार में प्रस्तुत करता है। अब यह ब्रांड केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं हैए बल्कि पूरे भारत में अपनी जगह बना चुका हैए चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन।

महिला समूह द्वारा किया जा रहा है बेहतर क्रियान्वयन

जशपुर जिला हर क्षेत्र में बेहतर कर रहा है। वही यहां की महिलाएं भी कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं। श्जशपुर ब्रांडश् इसी का एक बेहतर उदाहरण और उत्कृष्टता का प्रतीक है। श्जशपुर ब्रांडश् के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैंए जिनमें सबसे अधिक मांग वाले उत्पाद ढेकी कुटा जवा फूल चावल जो कि अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। पारंपरिक विधियों से तैयार किए गए इस चावल की सुगंध और स्वाद अनूठा है। वही महुआ मिलेट लड्डू जो महुआ और मिलेट से बने यह लड्डू पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। यह लड्डू विशेष रूप से बच्चों और स्वास्थ्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।

जशप्योर के उत्पादों की देश भर में मांग

इसी तरह मिलेट आधारित पास्ताए यह पास्ता पारंपरिक गेहूं के पास्ता का एक स्वस्थ विकल्प हैए जो स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए एक उत्तम विकल्प है। इनके अलावा कोदोए कुटकीए रागीए टाऊ एवं महुआ से बने विभिन्न उत्पाद संपूर्ण भारत में अपनी पहचान बनाई है। जशपुर ब्रांड के उत्पादों की मांग अब केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। जम्मू और कश्मीर से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तकए श्जशपुर ब्रांडश् के उत्पादों को व्यापक सराहना मिल रही है। इसका मुख्य कारण है उत्पादों की गुणवत्ता और स्वास्थ्यवर्धक गुण।

जिले की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

जशप्योर के तहत बने जशपुर ब्रांड का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं हैए बल्कि यह आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में भी कार्यरत है। इस ब्रांड के माध्यम से इन महिलाओं को रोजगार के अवसर मिला हैए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है। जशप्योर द्वारा निर्मित ष्जशपुर ब्रांडष् का हर उत्पाद इन महिलाओं की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। जशपुर ब्रांड के उत्पाद अब jashpure.comपर उपलब्ध हैंए जहां से इन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है। इसके साथ हीए देशभर में विभिन्न ऑफलाइन स्टोर्स पर भी ये उत्पाद उपलब्ध हैंए जो इस ब्रांड की व्यापक पहुंच का प्रमाण हैं।

सुखद और सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं

जशप्योर का यह जशपुर ब्रांड केवल एक व्यापारिक नाम नहीं हैए बल्कि यह आदिवासी महिलाओं के परिश्रमए समर्पण और गुणवत्ता की एक कहानी है। जशपुर ब्रांड के माध्यम से अब पूरे भारत में लोग इस स्वाद और गुणवत्ता का आनंद उठा रहे हैं। आदिवासी महिलाओं के इस सशक्तिकरण की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक हैए और यह ब्रांड भविष्य में भी इसी तरह से नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। इसके लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जिसका अब सुखद और सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

Related posts

भोजपुर:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स और जिला खनिज फाउंडेशन से संबंधित बैठक का आयोजन।

rktvnews

भीमराव अंबेडकर और आज: विचारों का आईना या प्रतीकों का प्रदर्शन?

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

04अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण में जिला सातवे स्थान पर!जिले में अब तक 7 हजार 565 लाभार्थियों को मिली सौगात, महिलाओ में दिख रहा उत्साह।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment