RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:भारतमाला परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।

शत प्रतिशत अधिग्रहीत की गई भूमि का भुगतान मार्च माह के अंत तक करने का निर्देश।

लंबित भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र के मामले का निष्पादन करते हुए, जिला भू अर्जन कार्यालय को भेजे: रमेश घोलप

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 मार्च।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में भारतमाला परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।बैठक में सर्व प्रथम रैयतों का भुगतान मुआवजा, विवादित भूमि, जिसमें हंटरगंज, चतरा, पत्थलगड्डा और सिमरिया क्षेत्र के अंचल अधिकारी से क्रमवार कई महत्वपूर्ण जानकारी ली गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विवादित भूमि को लेकर उन्होंने कहा जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में विवादित भूमि का प्रतिवेदन भेजे जिससे सुनवाई की प्रक्रिया जल्द हो सके।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि भारत माला परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का 157.57 करोड़ का भुगतान किया जाना है जिसपर पूर्व भुगतान 125.66 करोड़ किया जा चुका है।इसपर उपायुक्त ने सभी संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्च माह के अंत तक नियमसंगत शत प्रतिशत भुगतान करें। वहीं संरचना के मामले को लेकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि 53 करोड़ में से 27 करोड़ का लगभग 50% भुगतान का कार्य कर लिया गया है शेष का भुगतान भी मार्च के अंत तक तीव्र गति से कर लिया जाएगा।
उन्होंने भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र(एलपीसी) की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी एलपीसी के मामले अभी तक अंचल में लंबित है उसका निष्पादन एक सप्ताह के अंदर कर जिला भू अर्जन कार्यालय को भेजे।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, सभी संबंधित अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता पटना रवाना।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

चतरा:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

राज्यस्तरीय कुपोषण उन्मूलन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:सेमरा भातू चकिया दूध उत्पादक सहयोग समिति द्वारा आयोजित होली मिलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर:बिहार पुलिस में चयनित युवाओं का एमएलसी सोनू राय ने किया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment