RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:बाढ़ प्रबंधों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

जन स्वास्थ्य विभाग के पास 35 पंप सेट, सिंचाई विभाग के 24 पंप सेट तैयार।

आपातकाल स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 01282-251209 पर करें फोन।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)05 जुलाई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में बाढ़ प्रबंधों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला में उपलब्ध मशीनरी व मानव संसाधनों की समीक्षा की।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बारिश के सीजन के दौरान सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट रहें। कहीं भी जल भराव की स्थिति हो तो तुरंत मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करें।
इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के पास जिला में 35 पंप सेट है। वही सीवर लाइन की सफाई के लिए दो जेट मशीन भी उपलब्ध है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में सिंचाई विभाग के पास 24 पंप सेट है। इनमें से 10 पंप सेट बिजली के तथा 14 पंपसेट डीजल से चलने वाले हैं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी मशीनरी तथा मानव संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करते हुए जिला में जल भराव की स्थिति को रोकना है।
डीसी ने बताया कि जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कोई भी नागरिक 01282-251209 पर फोन करके जल भराव के बारे में जानकारी दे सकता है। लघु सचिवालय में प्रथम तल पर स्थित इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहती है।
इस बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएफओ राजकुमार, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, सीटीएम मंजीत सिंह तथा जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

लोकसभा आम निर्वाचन 24 के निमित्त अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग अंतर्गत गठित टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग की है जरूरत : डॉ के एन सिन्हा

rktvnews

बक्सर: राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं सचिव की उपस्थिति में डीएम ने किया ई0वी0एम0-वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की जोधपुर में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक।

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रितु राज सिन्हा का बक्सर जाने के क्रम में भाजपाइयों ने किया स्वागत।

rktvnews

सारण:श्रावणी मेला की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने सोनपुर में विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

rktvnews

Leave a Comment