RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ठाकुरबाड़ी के रूप में छोटा अयोध्या मिला विरासत में : बक्शी विकास

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मार्च।महाजन टोली स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी में छः दिवसीय राम जन्मोत्सव संगीत संध्या का शुभारंभ पारंपरिक पूजन से हुआ। इसके बाद गुरु ठाकुरबाड़ी के गुरु बक्शी विकास ने बताया की ठाकुरबाड़ी के रूप में छोटा अयोध्या विरासत में दिया है। यहाँ संगीत साधना करने से मन आध्यात्म में डुबा रहता है। ठाकुरबाड़ी की प्राचीन संगीत परंपरा की अति समृद्ध है। कालांतर में भारत रत्न एवं पद्मश्री से विभूषित देश के दिग्गज कलाकारों ने यहाँ संगीत प्रस्तुत कर इस ठाकुरबाड़ी एवं संगीत परंपरा का इतिहास स्वर्ण अक्षरों से लिखा है।युवा गायक श्री अजीत पांडेय ने राग संगीत के साथ सोहर व बधाइयां प्रस्तुत कर अद्भुत समां बाँधा।कथक नर्तक राजा कुमार ने राम स्तुति “श्री राम चंद्र कृपाल भजुमन से कथक की शुरुआत करते हुए धमार ताल में पारंपरिक व शुद्ध नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही राजा कुमार ने अंत में कथानक मारीच वध प्रस्तुत किया जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठें। मंच संचालन अमित कुमार व धन्यवाद ज्ञापन आदित्या श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सुशील देहाती, स्नेहा पांडेय, विदुषी बिमला देवी समेत कई संगीत प्रेमी उपस्थित थें।

Related posts

पटना के आईएमए हॉल में आधुनिक कृषि विकास में क्षेत्रीय कर्मियों की भूमिका विषयक कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

रांची:ए-हेल्प के माध्यम से बदल जाएगी ग्रामीणों की जीवनशैलीः बादल

rktvnews

“चूल्हे से चाँद तक” : चूल्हे की आँच से चाँद की कविता तक की यात्रा।

rktvnews

जयपुर:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बीएलए की अनिवार्य रूप से करें नियुक्ति:मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

भोजपुर:प्रशिक्षण के कारण युवाओं का चयन समाज और क्षेत्र के लिए गर्व की बात : विधायक, राधाचरण साह

rktvnews

ग्वालियर :नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त,अब तक 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।

rktvnews

Leave a Comment