पटना/बिहार 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्तिथ संकल्प मे पटना के आर्कबिशप रेव सेवेस्टियन कालूपुरा,पूजा अन्ना शर्मा ,अभिषेक पैट्रिक ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष एंब्रोस पैट्रिक ,रिचर्ड रंजन,राजू चेसने,गौतम कुमार सुधांशु, जायदेन गौतम,बाबू डेविड,जय प्रकाश समेत ईसाई समुदाय के लोगों ने मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई दी और ईशा मसीह से राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आए हुए ईसाई समुदाय के लोगो ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी की जाने की प्रशंसा की और कहा की इससे सामाजिक वातावरण में काफी बदलाव आया है और लोगो को इससे काफी फायदा भी हो रहा है खासकर महिलाओं को। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगो ने कैरोल भी गाया तथा मुख्यमंत्री को क्रिसमस और आगामी नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
