RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 जुलाई। आज अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की समूह के तृतीय एवं चतुर्थ लिंकेज को बढ़ाया जाए। साथ ही लिंकेज से संबंधित जितने भी फॉर्म जमा है उनको परिवर्तित किया जाए। CLCDC (सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र) एवं दीदी अधिकार केंद्र के लिये जिस भी प्रखंड में सरकार की तरफ से भवन उपलब्ध नहीं करायी गई है वहाँ पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी ग्राम संगठन के लिये जीविका भवन, तालाब तथा अन्य केंद्र के लिये सूची उपलब्ध करायेंगे। साथ ही संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करेंगे। PFME के लिये योग्य लाभुकों का आवेदन पर प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया गया है । प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से समन्वय स्थापित करते हुए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अन्तर्गत संचालित योजनाएँ यथा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा प्रोग्राम से छात्र एवं छात्राओं को लाभान्वित किया जाए । इसके लिए जीविका की सभी संकुल स्तरीय संघ में कैम्प करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

बिहार:मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माणाधीन बाईपास एन०एच० 77 का निरीक्षण किया,थाना भवन का किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर : बनाही स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव! सांसद व विधायक ने बनाही मे फरक्का को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

उज्जैन: “बोन एंड ज्वॉइंट वीक” के अंतर्गत ओस्टियोपोरोसिस पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: 17 लीटर देशी शराब बरामद, 500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब व महुआ पास किया गया बर्बाद।

rktvnews

29 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मजबूत सड़क तंत्र से प्रशस्त होगा मिशन-2030 का मार्ग -मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment