RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

नेपाल के उपराष्ट्रपति से मिले डा अनिल सुलभ।

साहित्य सम्मेलन के शताब्दी-समारोह के लिए किया आमंत्रित ।

RKTVNEWS/काठमाण्डू/नेपाल 05 जुलाई। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने, नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री और “संघीय समाजवादी फ़ोरम” के अध्यक्ष उपेंद्र यादव के साथ, शुक्रवार को नेपाल के उपराष्ट्रपति महामहिम राम सहाय यादव से भेंट की और उन्हें अक्टूबर माह में प्रस्तावित साहित्य सम्मेलन के शताब्दी समारोह के लिए आमंत्रित किया। डा सुलभ ने उपराष्ट्रपति को अपनी चार पुस्तकों, ‘हिन्दी के प्रणम्य पुरुष’, ‘प्रथम पग’, ‘प्रियंवदा’ तथा ‘मै मरुथल सा चिर प्यासा’ की प्रतियाँ भी भेंट की।
काठमांडू के उपराष्ट्रपति निवास में, लगभग बीस मिनट की इस मुलाक़ात में, डा सुलभ ने बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के गौरवशाली १०५ वर्षों के अवदान से उपराष्ट्रपति को अवगत कराया और नेपाल में हिन्दी के उन्नयन के संदर्भ में भी चर्चा की। डा सुलभ ने बताया कि यह भेंट भारत और नेपाल के मध्य सांस्कृतिक और साहित्यिक संबंधों के विकास की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संपन्न हुआ।
डा सुलभ के साथ नेपाल हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष और नेपाली तथा हिन्दी के वरिष्ठ कवि डा राम दयाल राकेश और पटना से आए समाज-सेवी और संस्कृति-कर्मी शिवम् झा भी भेंट में सम्मिलित थे।

Related posts

बेतिया:वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बाइक चोरी का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

दरभंगा:मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बक्सर:ब्रह्मपुर शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि की तैयारियों का निरीक्षण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बक्सर विधान सभा एवं राजपुर विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment