RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बनाही स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव! सांसद व विधायक ने बनाही मे फरक्का को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

बनाही स्टेशन पर सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक राहुल तिवारी व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 सितम्बर। दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बनाही स्टेशन पर सांसद सुदामा प्रसाद तथा विधायक राहुल तिवारी ने फरक्का एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बनाही स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव पुन: शुरू हो गया है। कोरोना काल के दौरान बनाही स्टेशन पर रुकने वाली फरक्का एक्सप्रेस तथा हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया था। बनाही मे फरक्का एक्सप्रेस का अप में 6.10 बजे आगमन, 6.12 बजे प्रस्थान और डाउन में 8.39 बजे आगमन एवं 8.41 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है। अखबार में छपी खबर पर रेल विभाग ने कोरोना काल से बंद फरक्का एक्सप्रेस का बनाही मे ठहराव फिर से शुरू करने की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। इससे दियारांचल सहित क्षेत्र के लोगों को दिल्ली एवं अन्य जगहों पर जाने के लिए सौगात मिल गया। इससे लोगों मे खुशी व्याप्त है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग बनाही स्टेशन पर उपस्थित थे।

Related posts

10 अगस्त 2023 को होगा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा- सारण के प्रबंधन समिति का चुनाव।।

rktvnews

पटना:1 सितंबर को वोटर अधिकार यात्रा में भाकपा-माले की होगी जोरदार गोलबंदी।

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखण्ड की दो लघु फिल्म “पाताल-ती” हेतु बिट्टू रावत को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी व बेस्ट नॉन फीचर फिल्म हेतु सृष्टि लखेड़ा की गढ़वाली फ़िल्म “एक था गाँव” को चयनित होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

rktvnews

आरा सहित जिले के विभिन्न जगहों पर भाकपा-माले ने मनाया कर्पूरी जन्मशताब्दी समारोह।

rktvnews

वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में मॉयल ने 4.02 लाख टन मैंगनीज अयस्क का रिकॉर्ड उत्पादन किया; पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि।

rktvnews

Leave a Comment