RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा बातों को तोड़ मरोङ कर पेश कर रही : अशोक राम

भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिये गए बयान “हिंदू हिंसा, डर और नफरत नहीं फैला सकता” को तोड़ मरोड़ कर पेश करने पर भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि भाजपा और उसका आईटी सेल बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है तथा लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि हिंदू हिंसा नहीं फैल सकता, हिंदू डर नहीं फैला सकता और हिंदू नफरत नहीं फैल सकता। भाजपा डर और नफरत फैलाती है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के इस बयान को प्रधानमंत्री और भाजपा के लोग तोड़फोड़ कर पेश करते हुए हिंदू समाज को बदनाम करने का आरोप राहुल गांधी पर लगा रहे हैं जो सरासर गलत है। हमारे नेता राहुल गांधी हिंदू समाज की बङाई कर रहे हैं। हिंदू धर्म मानने वाले सत्य और अहिंसा के पुजारी होते हैं। हिंदू धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंदू धर्म सबको एक साथ लेकर चलना सिखाता है।

शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी

वहीं शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारा सनातन धर्म सभी जीवों पर दया एवं प्रेम की बात करता है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने प्रेम को पवित्र और मानव जीवन का मूल मंत्र कहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी, भाजपा और आरएसएस एक तरफ तो हिंदू धर्म के पुजारी बनते हैं और दूसरी तरफ हिंसा और नफरत आधारित राजनीति करते हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलते हुए इस बात को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद मोदी जी “जय श्रीराम” की जगह “जय जगन्नाथ” बोल रहे हैं और उनके जैकेट का रंग भी बदल गया है। उन्होंने भाजपा पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि शायद गिरगिट भी शरमा जाय। उन्होंने कहा कि यह हकीकत है कि हिंदू परोपकारी, दयावान, त्यागी, सत्यमार्गी, प्रेम और अहिंसा का पुजारी  होता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस झूठ और नफरत का बीज बो रहे हैं। इस अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम, शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, सदन चौबे, विनोद कुमार सिंहा,  ओमप्रकाश राय, राजेश पांडे, रविंद्र उपाध्याय, रामाशीष  राम, राजू साह, रोहित तिवारी, तारकेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

Related posts

केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आईएमसी-वाईएलएफ यूथ कॉन्क्लेव 2024 में युवाओं को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:सरस्वती संगीत महाविद्यालय लालघाटी,भोपाल द्वारा अभिनव प्रस्तुतियां।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई ‘संभाषण-कार्यशाला’।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिभावक संघ के अभियान ” समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार ” से जुड़े प्रो डॉ कन्हैया।

rktvnews

भोजपुर:साईकिल पोलो जैसा खेल आरा की धरती पर आयोजित होना गर्व की बात : मंत्री संजय सिंह टाइगर

rktvnews

भोजपुरी लोककथाओं का संसार।

rktvnews

Leave a Comment