शाहपुर/ भोजपुर 22 अगस्त। शाहपुर के भरौली ग्राम के पूर्व प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय धनछपरा डॉ विश्वामित्र मिश्र के आज श्राद्ध कर्म में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। गणमान्यों ने श्राद्ध कर्म में शामिल हो स्व मिश्र के तैलय चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित गणमान्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व विश्वामित्र मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्व मिश्र एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे जो जनमानस में अपनी सामाजिक गतिविधियों को लेकर काफी चर्चा में रहते थे। वक्ताओं ने कहा की स्व मिश्र एक शिक्षक होने के साथ साथ साहित्य में भी रुचि रखने वाले थे और एक सकारात्मक लेखक के रूप में भी उनकी पहचान कायम थी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सुविज शिशु मंदिर विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार तिवारी,बबलू चौबे,अनिरुद्ध पाठक,दया भूषण चौबे,विवेक मिश्र,आदर मिश्रा,अनिल सिंह, प्रद्युमन सिंह, मनोज मिश्रा,राकेश चौबे,राकेश सिंह, गरदा बाबा,सुशील तिवारी, राम मोहन मिश्र सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।

next post
