RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बक्सर जिला के 03 पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी0बी0 मुक्त किया गया घोषित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)02 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में टी0बी0 मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र वितरण एवं टी0बी0 फोरम की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि भारत सरकार ने 2025 तक टी0बी0 मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बक्सर जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों से कम से कम 02 पंचायत को टी0बी0 मुक्त करने हेतु चिन्हित किया गया था। जिसके आलोक में बक्सर जिला के 03 पंचायत (जासो, कमरपुर एवं सरेंजा) टी0बी0 मुक्त हो गई है।
पूरे राज्य के 06 जिलों के करीब 28 पंचायत टी0बी0 मुक्त में शामिल है। जिसमें से बक्सर जिला के 03 पंचायत शामिल है। इसी क्रम में 03 पंचायत जो टी0बी0 मुक्त हुई है, उस पंचायत के सम्मानित मुखिया को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गाँधी जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए पूरी टीम को बधाई दिया गया।
टी0बी0 फोरम की बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा कम प्रगति होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चौसा, इटाढी, राजपुर एवं संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कारण पृच्छा करते हुए वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टी0बी0 से संबंधित सभी प्रकार की दवाईयाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आशा को अपने पोषक क्षेत्र से टी0बी0 के संदेहाप्रद मरीज को अस्पताल जाँच हेतु भेजे जाने के लिए सिविल सर्जन बक्सर को निर्देशित किया गया। अवगत कराया गया कि यदि आशा द्वारा भेजे गए व्यक्ति में जाँच के क्रम में टी0बी0 पाया जाता है तो प्रति मरीज 500 के दर से संबंधित आशा को भुगतान किया जायेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला टी0बी0 यक्ष्मा पदाधिकारी, डब्लू0एच0ओ0 के पदाधिकारी, सम्मानित मुखियागण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 अगस्त से, पूर्व तैयारियों को लेकर हुई बैठक!शिला फलकम, पंच प्राण शपथ, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसे कार्यक्रम होंगे आयोजित।

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना के हज भवन से हज यात्रियों का अंतिम जत्था एयरपोर्ट गया के लिए रवाना।

rktvnews

भोजपुर : छेर नदी हादसे से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों  ने पूर्व विधायक के नेतृत्व मे किया सड़क जाम।

rktvnews

प्रतापगढ़ मामले में पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री – अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलेगा मुकदमा – पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी।

rktvnews

अब नारी अबला नहीं महत्वपूर्ण पदों को कर रहीं सुशोभित-उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment