RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रतापगढ़ मामले में पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री – अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलेगा मुकदमा – पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी।

प्रतापगढ़/जयपुर, 03 सितम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ़ के धरियावद पहुंचकर वहां हुए दुर्व्यवहार के मामले में पीड़ित महिला एवं उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं तथा इनमें लिप्त अपराधियों का कोई स्थान नहीं है। ऐसी दुखद तथा अमानवीय घटनाओं की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।
इस दौरान गहलोत ने पीड़ित महिला को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रतापगढ़ घटना में पीहर और ससुराल के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों का कृत्य घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना के संज्ञान मेें आते ही एडीजी क्राइम को मौके पर जाकर इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

Related posts

राजनांदगांव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी एवं दिव्यांग एवं युवा मतदान केन्द्रों, मतदाता सूचना पर्ची के मुद्रण एवं वितरण के संबंध में दिए दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पशु चिकित्सा मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा बैंड बाजा के साथ सज-धज कर चित्रगुप्त मंदिर से निकली।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई JSLPS की समीक्षा बैठक – ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और प्रोसेसिंग यूनिट्स पर रहा मुख्य फोकस।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:12 फरवरी 24

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम०एल०ए० आवास (डुप्लेक्स बंगला) का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment