RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मोतिहारी:पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/मोतिहारी (बिहार)05 मार्च।महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत आज मोतिहारी प्रखंड के बरदाहा पंचायत में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया मोहन सहनी ने किया। इस बैठक में उड़ान परियोजना के जिला समय में हामिद रजा ने समिति के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि बाल अधिकारों के प्रति सामुदायिक जागरूकता एवं चेतना सृजित करना, बच्चों के हित में माता-पिता एवं समुदाय के व्यवहारगत बदलाव को बढ़ावा देना, समुदाय में बाल अधिकारों के हनन के मामले की रिपोर्टिंग करना, बच्चों के लिए सरकार द्वारा चला रहे चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रति समुदाय को जागरूक करना शामिल है। बाल संरक्षण समिति की बैठक इन मुद्दों पर चर्चा की गई।बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले, बाल अपराधों और बाल उत्पीड़न के मामले बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा बच्चों की संरक्षण में सामाजिक संचार और सहयोग का महत्व बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल और उचित संरचना पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर बाल विकास एल एस प्रतिभा कुमारी ने सरकार द्वारा बच्चों के लिए पोषण योजना से संबंधित लोगों को जानकारी दी। बाल संरक्षण समिति की बैठक में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सभी मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय के पोषक क्षेत्र में दिनांक 9 मार्च 2024 को बच्चों का रैली निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक माह में समिति की बैठक करने का भी निर्णय लिया गया।

Related posts

झारखंड:सरकार दिव्यांगों के समावेशी विकास पर कर रही फोकसः चम्पाई सोरेन

rktvnews

भोजपुर : सोनबरसा मे मारपीट व गोलीबारी मामले मे 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, तीन गये जेल।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव की अंत्येष्टि में हुए शामिल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

वैशाली:लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संदर्भ में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment