RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

RKTVNEWS/वैशाली (बिहार)01 जुलाई।कार्य में लापरवाही, उच्च अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद दाखिल खारिज के लंबित मामले को निष्पादित नहीं कर लंबी अवधि से लंबित रखने के आरोप में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने आज तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये राजस्व कर्मचारी हैं- महनार अंचल के धर्मेंद्र कुमार, गोरौल अंचल के अनवारूल हक तथा हाजीपुर अंचल के राहुल कुमार।
इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने हेतु आरोप पत्र की मांग संबंधित अंचलाधिकारी से की गई।
मालूम हो कि 24 जून को जिला पदाधिकारी द्वारा राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक में लंबित दाखिल खारिज के मामले में सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था कि इसे एक सप्ताह के भीतर निष्पादित करें। एक सप्ताह के बाद आज 1 जुलाई को विभिन्न अंचलों के राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व पदाधिकारी के साथ हल्कावार समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि महनार अंचल, गोरौल अंचल और हाजीपुर अंचल के एक-एक राजस्व कर्मचारी द्वारा काफी लापरवाही बरती गई है। इनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। जबकि अन्य अंचलों के प्रदर्शन में अपेक्षाकृत काफी सुधार आया है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने इन तीन राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
समीक्षा बैठक में एडीएम बिनोद कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व प्रशाखा अनु कुमारी और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

अडानी पर अमेरिका में लगे रिश्वत देने के अभियोगों का सर्वोच्च न्यायालय स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही करे: दीपांकर भट्टाचार्य

rktvnews

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर में कर्नल रितेश रंजन ने किया क्वार्टर गार्ड का विजिट।

rktvnews

देवघर: उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

क्यूसीआई और ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर में ओडिशा गुणवत्ता संकल्प लॉन्च किया।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment