RK TV News
खबरें
Breaking News

मेधा पाटकर को मानहानि मामले में सजा देने के फैसले का विरोध किया लोकतांत्रिक जन पहल ने।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)01 जुलाई। लोकतांत्रिक जन पहल ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता और जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 23 वर्षों पहले वर्तमान दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा दायर मानहानि मामले में पांच महिना कारावास और 10 लाख का जुर्माना की सजा दिए जाने के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि लोकतंत्र केवल राजकीय संस्थाओं से नहीं चलता। समाज में जो विभिन्न जनमुद्दों पर जो आंदोलन होते हैं उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को नजरंदाज नहीं किया जा सकता।
लोकतांत्रिक जन पहल ने कहा है कि लोकतंत्र में न्यायालय से आशा की जाती है वह‌ कानून और संविधान की व्याख्या करते वक्त जनहित के परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखेगा। लेकिन अनेक मौकों पर न्यायालय के फैसले ऐसे आए हैं जिसमें कानून जनहित के खिलाफ खड़ा हुआ है।
हाल के वर्षों में मानहानि से संबंधित कानून का दुरूपयोग जितना हुआ है उससे हम परिचित हैं। किस तरह कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी के खिलाफ भी गुजरात के एक नीचली अदालत ने सजा सुनाई थी।
लोकतांत्रिक जन पहल मानहानि से संबंधित कानून पर नये सिरे पुनः अवलोकन की मांग करता है।

Related posts

हनुमानगढ़:विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें सीबीईओ, सुविधाएं बढ़ाने के लिए भामाशाहों का सहयोग लें – जिला कलेक्टर

rktvnews

जिले में ऑनलाइन भरे जायेंगे ई-संकल्प पत्र, हनुमानगढ़ बना प्रदेश में नवाचार वाला पहला जिला!जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार ने ई-संकल्प सम्मान पत्र पोर्टल का किया विमोचन।

rktvnews

जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन सहार प्रखंड में किया गया।

rktvnews

कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय साहित्य परिषद भोपाल इकाई की वीर बाल दिवस पर आयोजित गोष्ठी गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादों को समर्पित रही।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की प्रताड़ना की शिकार और जीविका समूहों की नाकामी के कारण कर्ज के जाल में फंसती महिलाओं का सवाल लोकसभा में उठाया।

rktvnews

Leave a Comment