RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

RKTVNEWS/वैशाली (बिहार)01 जुलाई।कार्य में लापरवाही, उच्च अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद दाखिल खारिज के लंबित मामले को निष्पादित नहीं कर लंबी अवधि से लंबित रखने के आरोप में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने आज तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये राजस्व कर्मचारी हैं- महनार अंचल के धर्मेंद्र कुमार, गोरौल अंचल के अनवारूल हक तथा हाजीपुर अंचल के राहुल कुमार।
इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने हेतु आरोप पत्र की मांग संबंधित अंचलाधिकारी से की गई।
मालूम हो कि 24 जून को जिला पदाधिकारी द्वारा राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक में लंबित दाखिल खारिज के मामले में सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था कि इसे एक सप्ताह के भीतर निष्पादित करें। एक सप्ताह के बाद आज 1 जुलाई को विभिन्न अंचलों के राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व पदाधिकारी के साथ हल्कावार समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि महनार अंचल, गोरौल अंचल और हाजीपुर अंचल के एक-एक राजस्व कर्मचारी द्वारा काफी लापरवाही बरती गई है। इनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। जबकि अन्य अंचलों के प्रदर्शन में अपेक्षाकृत काफी सुधार आया है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने इन तीन राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
समीक्षा बैठक में एडीएम बिनोद कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व प्रशाखा अनु कुमारी और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सोरा रोग बीज (होमियोपैथी)

rktvnews

भोजपुर : सङक के किनारे व्यक्ति का शव बरामद।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात।

rktvnews

भारत के युवा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त राष्ट्र महिला के प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम – शीलीड्स II: अग्रणी महिलाओं के लिए कार्यशाला के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को ले बैठक।

rktvnews

Leave a Comment