RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जमीनी स्तर पर संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिस आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन नहीं है वहाँ बिजली कनेक्शन के लिए आवश्यक आवेदन विद्युत विभाग को प्रस्तुत किए जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। आगे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विद्यालयों/शिक्षा विभाग से प्राप्त छात्राओं की सूची का भी सम्यक रूप से सत्यापन किया जाए ताकि कोई भी पात्र किशोरी योजना से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र भ्रमण का निरीक्षण प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करें। साथ ही, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र प्रतिदिन खुले।आंगनबाड़ी बंद पाए जाने, किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सेविका के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा बैठक में पोषण ट्रैकर पर समस्त प्रविष्टियाँ नियमित रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों की पोषण स्थिति का वास्तविक आंकलन किया जा सके। आगे महिला पर्यवेक्षिकाओं को गंभीर (SAM) एवं मध्यम (MAM) कुपोषित बच्चों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को यथाशीघ्र कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) में भर्ती कराने तथा संबंधित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया। साथ ही मनरेगा के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर उनका हस्तांतरण विभाग को करने का निदेश दिया गया, ताकि इनका उपयोग आरंभ हो सके। इसके अतिरिक्त, सक्षम आंगनवाड़ी योजना एवं पोषण वाटिका के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थी।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : सनातन धर्म दुनिया में सर्वश्रेष्ठ : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

भोजपुर डीएम को मिलेगा BEST DISTRICT ELECTION OFFICER का अवॉर्ड।

rktvnews

भोजपुर : समाजसेवी वशिष्ठ पांडे की पुण्य तिथि पर पुण्य स्मृति समारोह आयोजित।

rktvnews

भाजपा है बुझता दिया , लौ तो फड़फड़ाएगी ही : सुदामा प्रसाद

rktvnews

रक्षा मंत्री ने कहा, देश के हितों की रक्षा के लिए तकनीकी रूप से उन्नत सेना का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

rktvnews

Leave a Comment