RK TV News
खबरें
Breaking News

चितौड़गढ़:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 : 590 नवनियुक्त कार्मिकों का किया स्वागत।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान )29 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में शनिवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव-2024’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2023 से 28 जून, 2024 तक नियुक्ति पाने वाले राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के 20 हज़ार से अधिक कार्मिकों का स्वागत किया एवं उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर मार्गदर्शन किया। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
जिले में कार्यक्रम का प्रसारण एवं आयोजन इन्दिरा प्रियदर्शिनी ओडिटोरियम, चित्तौड़गढ़ में किया गया। कार्यक्रम में 11 विभागों के 590 नव नियुक्त कार्मिकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्मिकों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नवनियुक्त कार्मिकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में एसीईओ राकेश पुरोहित ने जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों सहित सभी से वृक्षारोपण के संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर, जिला रोजगार अधिकारी राहुल देव सिंह, सहायक आयुक्त मोहित सिंह शेखावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, सीएमएचओ डॉ. ताराचंद गुप्ता, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक दौलत सिंह राठौड़, डीओआईटी संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

8 जुलाई तक चलेगा पुस्तकालय में यूथ जोड़ो अभियान!मिट द टॉपर सेमिनार में शासन सचिव नवीन जैन और गौरव अग्रवाल विधार्थियों के सवालों से होंगे रूबरू।

rktvnews

रोहतास:विशेष समन्वय बैठक तथा जिला शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

तापमान में वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ भीषण गर्मी से जुड़ी तैयारियों तथा गर्मी के महीनों में अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को रोकने संबंधी उपायों पर समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में गन्ना भुगतान समीक्षा बैठक सम्पन्न, मिलों को समयबद्ध भुगतान के निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment