RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )08 मार्च। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। इन योजनाओं का महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बजट 2025-26 में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

Related posts

सारण:राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

घायलों की मदद को पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें द्वितीय मतदान पदाधिकारी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पंजीकरण पत्र वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का किया विमोचन।

rktvnews

बिहार:PK ने पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले NDA सरकार से पूछे तीखे सवाल, बोले – सरकारी खर्चे पर भीड़ जुटाने की चल रही तैयारी, हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया गया तो 11 जुलाई को 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लेकर राज्यपाल और CM से मिलेंगे और विधानसभा का भी घेराव करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment