RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

रोहतास:विशेष समन्वय बैठक तथा जिला शांति समिति की बैठक आयोजित।

रोहतास/ बिहार 9 अक्टूबर।आज जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा समाहरणालय रोहतास के डीआरडीए सभा भवन में विशेष समन्वय बैठक तथा जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को निरंतर भ्रमणशील रहकर संवेदनशील जगहो में विधी व्यवस्था के संधारण की तैयारी तथा विभिन्न पूजा समितियां द्वारा की जा रही तैयारी की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं भी रात्रि भ्रमण कर विधि व्यवस्था के संधारण के संबंध में जायजा लिया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निकाय के सभी कार्यपालक पदाधिकारियों से पृथक – पृथक उनके क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों तथा आगामी त्यौहारों को देखते हुए उनके द्वारा साफ – सफाई, कचरा प्रबंधन, लाइटिंग, पीने के पानी का पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के संबंध में की गई तैयारी की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में स्थल निरीक्षण कर पूर्व से ही प्रबंध करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों से भी पृथक पृथक उनके अंचलों में संवेदनशील स्थानों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उन स्थाओं पर विधि- व्यवस्था को किस प्रकार से संधारित किया जा सकेगा, इसके लिए उनके द्वारा की गई पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई।
सभी अंचल अधिकारियों एवं नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई लाइटिंग, भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट इत्यादि की आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
आवश्यकता अनुसार स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों से सहयोग और समन्वय प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया‌‌ नगर क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव इत्यादि के संबंध में नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों द्वारा की जारी कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई । सभी क्षेत्रों में पूजा समितियां के साथ बेहतर समन्वय का निर्देश दिया गया। पूजा पंडालों में भी पर्याप्त लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरा, पेय जल , इत्यादि का प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
प्रशासन द्वारा भी संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे और मूर्ति विसर्जन के मार्गो के निरंतर निगरानी की जाएगी आवश्यकता अनुसार जगह-जगह पर स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं हो। पूजा सामग्री संबंधित अवशिष्ट पदार्थों का उचित डिस्पोजल सुनिश्चित करने का निर्देश नगर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।
इस दौरान अपर समाहर्ता, चंद्रशेखर सिंह, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री धर्मवीर सिंह एवं विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास एवं विभिन्न पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस पदाधिकारी से थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके द्वारा की गई आवश्यक तैयारियां की समीक्षा की गई एवं आगामी पर्व त्योहार खुशनुमा माहौल में मनाया जा सके, इसके लिए मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया दिया गया।

Related posts

दरभंगा:नशा मुक्ति दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

डॉ. विवेक जोशी ने डीएफएस के अंतर्गत 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ ‘बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थिति’ पर वर्कशॉप की अध्यक्षता की।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।

rktvnews

भोजपुर: swiggy में डिलीवरी बॉय बनने का है अवसर,16 अप्रैल को आरा में लगेगा जॉब कैम्प।

rktvnews

आरा में राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जयंती।

rktvnews

भोपाल:केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण, उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment