RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन: कलेक्टर द्वारा 3 व्यक्ति एक वर्ष, 13 व्यक्ति 6 माह के लिये जिला बदर।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)27 जून।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र तराना के राजेश पिता नारायण बागरी, थाना क्षेत्र चिमनगंज मंडी के शाकिर उर्फ चीना उर्फ टारजन पिता असलम उर्फ टाईसन, थाना क्षेत्र माकड़ोन के विजेंद्र उर्फ भूरा पिता भंवरसिंह राजपूत को 1-1 वर्ष के लिए के लिये जिला बदर किया है। इसी तरह थाना क्षेत्र जीवाजीगंज के कन्हैयालाल पिता अमरचंद, जमनालाल पिता कालूराम कहार, थाना क्षेत्र चिमनगंज मंडी के अर्जुन पिता महेश बरगुण्डा, थाना क्षेत्र नीलगंगा के बिट्टू उर्फ विवेक पिता शंकरलाल जाटव, सूरज उर्फ बारिक पिता मोहनलाल मीणा, थाना क्षेत्र पंवासा के कमल दायमा पिता नारायण दायमा, थाना क्षेत्र नागझिरी के हैप्पी उर्फ अभिषेक पिता धर्मराज कीर, थाना क्षेत्र नरवर अक्कु उर्फ अकरम पिता अकबर, थाना क्षेत्र नागदा की चांदनी पति जितेन्द्र प्रजापत, थाना क्षेत्र महिदपुर रोड के सुरेश सिंह उर्फ सुरेसिंह पिता मोहनसिंह, थाना क्षेत्र कायथा के श्यामलाल पिता छोगालाल जायसवाल, थाना क्षेत्र कोतवाली के कालू उर्फ संजय पिता भरतसिंह ठाकुर, थाना क्षेत्र तराना के राजपाल सिंह उर्फ भेरूसिंह पिता कमलसिंह को छह-छह माह के लिये जिला बदर किया है।
इस सम्बन्ध में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के तहत उक्त व्यक्तियों को उज्जैन जिले की राजस्व सीमा एवं जिले से लगे सीमावर्ती जिले देवास, इंदौर, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, धार एवं आगर-मालवा की राजस्व सीमाओं से जिला बदर किया गया है। जिलाबदर की अवधि में उक्त आदेश के तहत अगर उज्जैन जिले में स्थित न्यायालय में उनका कोई प्रकरण चल रहा है तो वे नियत पेशी पर उपस्थित होंगे परंतु इसके पूर्व उन्हें संबंधित थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी। न्यायालय में पेशी होने के तुरंत बाद उन्हें इस आदेश का पालन करना होगा।

Related posts

राष्ट्रपति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया गया 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस!लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए मतदान महत्वपूर्ण:जिला कलक्टर

rktvnews

राजभवन में ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आहुतियां दीं :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुफ़्त व नि:शुल्क का फ़र्क़ और कल्याणकारी राज्य का दायित्व।

rktvnews

भोजपुर : फूड इंस्पेक्टर ने की मिठाई दुकान की जाॅच ! लिया मिठाइयों का सैंपल।

rktvnews

Leave a Comment