RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: मॉरीसस में रोजगार के अवसर, 23 जून तक कर सकतें है आवेदन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)20 जून।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो, पटना द्वारा मॉरीसस देश में नौकरी की सूचना दी गयी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के कम्प्यूटरीकृत सिलाई मशीन पर काम करने एवं कूक पद पर बहाली को लेकर अभ्यर्थियों से आवेदन लिया जा रहा है।
जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों पदो के लिए आवेदक जिला नियोजनालय में 23 जून तक आवेदन कर सकते है। कम्पनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 16500+2000 (ALLOWANCE)=18500.00 मॉरीसस रूपया (35000 भारतीय रूपया) तक मासिक भुगतान किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी की ओर से वीजा, वर्क परमिट, आवास, भोजन, बिजली, पानी आदि मुहैया करायी जायेगी।
आवेदक को व्यवहारिक अँग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पासपोर्ट का होना आवश्यक है। कूक पद पर आवेदक की उम्र सीमा कम से कम 25 वर्ष होना जरूरी है। वही कम्प्यूटरीकृत सिलाई मशीन को चलाने के लिए आवेदक को स्वींग मशीन को चलाने एवं हाथ से सिलाई से लेकर रख-रखाव तक का ज्ञान आवश्यक है। राज्य के किसी भी जिला नियोजनालय में निबंधित उम्मीदवार अपना पासपोर्ट, पैन कार्ड, निबंधन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, बायोडाटा एवं सभी मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन जिला नियोजनालय बक्सर में कर सकते है।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:समाज कल्याण विभाग मंत्री ने किया राज्यस्तरीय विद्यालय खो-खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:वोटर अधिकार यात्रा, यात्रा नहीं आंदोलन है. ‘बिहार में बदलो सरकार, बदलो बिहार’ की आंधी बह रही है:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

दरभंगा:मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

पटना: डीएम ने पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने में प्रगति की समीक्षा की ,मिशन मोड में कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निश्चित मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने हेतु प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड, तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में आयोजित की गई समीक्षा बैठक ।

rktvnews

Leave a Comment