RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:देश के 112 जिलों में मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला को नीति आयोग द्वारा पुरस्कारस्वरूप मिला 7 करोड की राशि , पूर्व में भी मिली थी 3 करोड़ की राशि।

जिले की शानदार उपलब्धि को डीएम ने जिले की जनता, अधिकारियो एवं कर्मियों को किया समर्पित,दी बधाई एवं शुभकामनायें।

डीएम ने एक्शन प्लान बनाने तथा प्रस्ताव नीति आयोग को जल्द भेजने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर ( बिहार)08 मई।जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण से लेकर विकास कार्यों में काफी तेजी आई है। इस क्रम में उल्लेखनीय है कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला को राष्ट्रीय स्तर पर 112 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। दिसंबर 2024 के डेल्टा रैंकिंग में मुजफ्फरपुर जिला को ओवरआल पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपरांत जिला को पुरस्कारस्वरूप 7 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है जिसका उपयोग विभिन्न प्रक्षेत्र के विकास कार्यों में किया जाएगा। विदित हो कि जून 2024 के डेल्टा रैंकिंग में भी जिला को स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में देश के कुल 112 जिलों में मुजफ्फरपुर जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था जिसके फलस्वरुप इस जिला को 3 करोड़ की राशि मिली थी। इस प्रकार कुल 10 करोड़ की राशि का उपयोग करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इससे जिला के विकास कार्यों में तेजी आएगी ।
राष्ट्रीय स्तर पर विकास के सूचकांक पर मुजफ्फरपुर जिला को नंबर वन जिला बनाने तथा विशिष्ट स्थान/पहचान दिलाने में जिला पदाधिकारी की अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने सतत एवं प्रभावी प्रयास कर आकांक्षी कार्यक्रम के तहत सभी सूचकांकों की नियमित समीक्षा की तथा प्रगति लाई। उनके द्वारा समय-समय पर स्थलीय विजिट कर कार्य में उत्तरोत्तर सुधार एवं प्रगति भी लाया गया। इसके परिणामस्वरूप जिला को पूरे देश के 112 जिलों में मुजफ्फरपुर को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी ने जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि एवं पुरस्कार को जिलावासियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को समर्पित किया है तथा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही जिला के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणात्मक सुधार लाने तथा जिले के सर्वांगीण विकास हेतु रणनीतिक पहल करते हुए ठोस कार्य योजना तैयार करने, राशि का सदुपयोग कर जिले का चौमुखी विकास करने हेतु समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
विदित हो कि नीति आयोग द्वारा देश के 112 जिलों मे आकांक्षी जिला कार्यक्रम, 2018 से क्रियान्वित है। जिला पदाधिकारी ने जिला योजना पदाधिकारी को कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव नीति आयोग के अनुमोदन हेतु जल्द भेजने का निर्देश दिया है।
नीति आयोग के सीईओ बी भी आर सुब्रह्मण्यम ने जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के उत्कृष्ट कार्य एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

दरभंगा:असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं शिल्पकारों की दुर्घटना मृत्यु पर उनके परिवार को अब मिलेंगे 2 लाख रुपये।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:09 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर जिले में केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ, 5 एकड़ भूमि लीज पर देने की स्वीकृति।

rktvnews

मिथक बनाम तथ्य:नीट-पीजी 2024 परीक्षा के संभावित पेपर लीक होने का दावा करने वाली मीडिया की खबरें झूठी और भ्रामक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त ने खराब साइकिल वितरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गठित की दो सदस्यीय जांच टीम, छात्राओं को उपलब्ध कराए गए नए साइकिल।

rktvnews

Leave a Comment