RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मोतिहारी:तलवारबाजी खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।

RKTV NEWS/मोतिहारी(बिहार)16 जून।भारतीय तलवारबाजी संघ के द्वारा 14 से 18 जून तक ओड़िशा के कटक में आयोजित मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के प्रथम दिन पूर्वी चम्पारण के खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है| जानकारी देते हुए बिहार तलवारबाजी संघ के संयुक्त सचिव अप्पू कुमार ने बताया कि खिलाड़ी अभिषेक ने तलवारबाजी के फॉयल इवेंट में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया है। वह वर्तमान में खेल भवन, मोतिहारी में संचालित खेलो इण्डिया प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षक राजन कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था।
खिलाड़ी अभिषेक ने वर्ष-2023 से तलवारबाजी खेलना प्रारंभ किया था। खिलाड़ी ने जनवरी माह में भी अंडर- 14 आयुवर्ग के राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। तलवारबाजी (Fencing) में इस खिलाड़ी को दूसरी बार राष्ट्रीय पदक प्राप्त हुआ है। जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रज़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी अभिषेक के इस सफलता पर बिहार एवं पूर्वी चम्पारण के तलवारबाजी खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

खेल परिणाम

इपी इंडिविजुअल स्पर्धा के लीग में अभिषेक ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नॉक आउट के टॉप 32 में प्रवेश किया। टॉप 32 में दिल्ली के विआन बिष्ट को 15-06 से हराकर टॉप 16 में प्रवेश किया। टॉप 16 में तमिलनाडु के जोसेफ को 15-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के एलरोई एलिश को 15-13 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा के मयंक यादव से सेमी फाइनल में 15-14 से हारने की वजह से अभिषेक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
अभिषेक कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक राजन कुमार तथा परिवार एवं खेल संघ के सदस्यों के सकारात्मक सहयोग को बताया।
खिलाड़ी अभिषेक कुमार वर्तमान में मोतिहारी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। वह छौड़ादानो के दरपा पिपरा निवासी रिमा देवी एवं रमेश कुमार का पुत्र है और सन्त जेवियर्स स्कूल, मोतिहारी का छात्र है।
अभिषेक कुमार के इस सफलता पर बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव कुशल प्रसाद, संयुक्त सचिव अप्पू कुमार, जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रज़ा, उपाध्यक्ष जीवेश सिंह, विकास कुमार, परशुराम सिंह, सज्जन यादव, विजय कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, सुधीर कुमार गुप्ता, राहुल रंजन, मनोज कुमार प्रसाद आदि ने राष्ट्रीय सफलता के लिए बधाई दी है।

Related posts

चतरा:कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

वाणिज्यिक नीलामी के अंतर्गत 3 कोयला ब्लॉकों को वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए।

rktvnews

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के लिए पहले फ्लीट सपोर्ट शिप की स्टील कटिंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

rktvnews

मद्यनिषेध द्वारा लावारिस अवस्था में खड़ी वाहन से 70.53 लीटर अवैध विदेशी शराब किया बरामद।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में बिरनी प्रखंड के दलांगी तथा लेबरा गांव के दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment